IRE vs BAN 2nd T20I 2025 Scorecard: आयरलैंड ने बांग्लादेश को दिया 171 रनों का विशाल लक्ष्य, लोर्कन टकर ने खेली तुफानी पारी, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए. तीन मैचों की सीरीज़ में पहले मुकाबले में जीत दर्ज कर 1-0 की बढ़त लेने के बाद आयरलैंड की टीम ने यहां भी शानदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया. मेज़बानों को जीत के लिए 171 रनों का पीछा करना होगा
Bangladesh National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team Match Scorecard: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला 29 नवंबर(शनिवार) को चट्टोग्राम (Chattogram) के बीर श्रेष्ठो फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतीउर रहमान स्टेडियम (Bir Sreshtho Flight Lieutenant Matiur Rahman Stadium) में खेला जा रहा हैं. जिसमें आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए. तीन मैचों की सीरीज़ में पहले मुकाबले में जीत दर्ज कर 1-0 की बढ़त लेने के बाद आयरलैंड की टीम ने यहां भी शानदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया. मेज़बानों को जीत के लिए 171 रनों का पीछा करना होगा. आयरलैंड ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, बांग्लादेश करेगी पहले गेंदाबाजी, यहां देखें प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
आयरलैंड की तेज शुरुआत में सबसे बड़ा योगदान कप्तान पॉल स्टर्लिंग का रहा, जिन्होंने मात्र 14 गेंदों में 29 रन जड़े और टीम को उछाल दिया. उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए और पावरप्ले में बांग्लादेश पर दबाव बनाने में अहम भूमिका निभाई. उनके आउट होने के बाद टिम टेक्टर और विकेटकीपर लॉरकन टकर ने टीम की पारी को संभाला. टिम टेक्टर ने 25 गेंदों पर 38 रनों की प्रभावी पारी खेली, जबकि टकर ने 41 रन बनाए जो आयरलैंड की पारी का सर्वोच्च स्कोर साबित हुआ.
आखिर में गैरेथ डेलानी ने 10 गेंदों पर नाबाद 10 रन जोड़कर टीम को 170 के प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचाया. बांग्लादेश की ओर से महेदी हसन सबसे सफल गेंदबाज़ रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट झटके. वहीं तंजीम हसन साकिब और मोहम्मद सैफुद्दीन को 1-1 सफलता मिली. हालांकि मुस्तफिजुर रहमान और नसुम अहमद अपनी लय नहीं खोज सके और महंगे साबित हुए. लिटन दास की कप्तानी वाली बांग्लादेश टीम पर यह मुकाबला जीतकर सीरीज़ बराबर करने का दबाव है. दूसरी ओर, आयरलैंड इस मैच को जीतकर टी20 इतिहास की एक और यादगार सीरीज़ अपने नाम करना चाहेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2025 07:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

