IPL 2022, PBKS vs RCB: फाफ डुप्लेसी और विराट कोहली ने स्टेडियम में जमकर लगाए चौके-छक्के, पंजाब को मिला 206 रनों का लक्ष्य
फाफ डुप्लेसी और विराट कोहली (Photo Credits: Twitter)

आईपीएल के 15वें सीजन का तीसरा मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जा रहा है. इस बार दोनों ही टीमों के कप्तान बदल गए हैं. इस बीच पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल और फाफ डुप्लेसी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया हैं. पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट खोकर ताबड़तोड़ 205 रन बनाए. आरसीबी की तरफ से कप्तान फाफ डुप्लेसी ने स्टेडियम में जमकर चौके-छक्के लगाए और 88 रन बनाए. पंजाब किंग्स की ओर से आर चहर और अर्शदीप सिंह को एक-एक विकेट मिला. पंजाब किंग्स को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवरों में 206 रन बनाने हैं.