IPL 2021: आईपीएल को लेकर आई बड़ी खबर, यूएई में सितंबर-अक्टूबर में आयोजित होंगे बाकी बचे मैच

बोर्ड ने आगे कहा, " यह फैसला शनिवार को आयोजित विशेष आम बैठक (एसजीएम) में लिया गया, जहां सदस्यों ने सर्वसम्मति से आईपीएल को फिर से शुरू करने पर सहमति व्यक्त की." बीसीसीआई साथ ही अक्टूबर-नवंबर में भारत में होने वाले टी20 वल्र्ड कप को लेकर बीसीसीआई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से भी बात करेगा.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits PTI)

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के बाकी बचे मैच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में सितंबर-अक्टूबर में आयोजित किए जाएंगे. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को इसकी पुष्टि की. बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, " भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई)ने भारत में मानसून के मौसम को देखते इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 सीजन के बाकी मैचों को इस साल सितंबर-अक्टूबर के महीनों में संयुक्त अरब अमीरात में पूरा करने की शनिवार को घोषणा की." IPL 2021: शनिवार को होगी बीसीसीआई की बैठक, आईपीएल पर हो सकता है फैसला

बोर्ड ने आगे कहा, " यह फैसला शनिवार को आयोजित विशेष आम बैठक (एसजीएम) में लिया गया, जहां सदस्यों ने सर्वसम्मति से आईपीएल को फिर से शुरू करने पर सहमति व्यक्त की." बीसीसीआई साथ ही अक्टूबर-नवंबर में भारत में होने वाले टी20 वल्र्ड कप को लेकर बीसीसीआई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से भी बात करेगा.

बयान में आगे कहा है, " बीसीसीआई की एसजीएम ने पदाधिकारियों को आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 की मेजबानी पर उचित फैसला लेने के लिए आईसीसी से समय बढ़ाने का अनुरोध किया है."

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड