क्रिकेट

India Women vs Sri Lanka Women, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: तिरुवनंतपुरम में श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापत्थु ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

यह सीरीज टीम इंडिया के लिए बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि यह हाल ही में निभाई गई इंटरनेशनल जिम्मेदारियों के बाद हो रही है और महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले दोनों टीमों के लिए एक मजबूत तैयारी का मौका साबित होगी. मौजूदा टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला भी तिरुवनंतपुरम में ही खेला गया था जिसे भारतीय टीम ने 222 रनों का लक्ष्य बचाते हुए श्रीलंका से 30 रनों से जीता.

India Women vs Sri Lanka Women, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: तिरुवनंतपुरम में श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापत्थु ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India Women's National Cricket Team vs Sri Lanka Women's National Cricket Team, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard Update: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज़ (T20I Series) का पांचवां मुकाबला आज यानी 30 दिसंबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम (Greenfield International Stadium) में खेला जा रहा हैं. चौथे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 30 रनों से हरा दिया था. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 4-0 से अजेय बढ़त बना ली हैं. अब पांचवें टी20 मुकाबलों को जीतकर टीम इंडिया सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी. जबकि, श्रीलंका की टीम सीरीज में अपनी लाज बचाना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती हैं. इस सीरीज में भारत की कमान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के कंधों पर हैं. जबकि, श्रीलंका की अगुवाई चमारी अथापत्थु (Chamari Athapaththu) कर रहीं हैं. इस रोमांचक मुकाबले श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापत्थु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: India Women vs Sri Lanka Women, 5th T20I Match Toss Winner Prediction: टीम इंडिया बनाम श्रीलंका के बीच तिरुवनंतपुरम में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

तिरुवनंतपुरम में श्रीलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला (IND W vs SL W 5th T20I Match Live Toss Update)

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND W vs SL W 5th T20I Playing XI)

टीम इंडिया: शैफाली वर्मा, जी कमलिनी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर (कप्तान), हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, श्री चरणी.

श्रीलंका: हासिनी परेरा, चमारी अथापथु (कप्तान), इमेशा दुलानी, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, रश्मिका सेववंडी, कौशानी नुथ्यांगना विकेटकीपर), निमाशा मदुशानी, इनोका राणावीरा, मल्की मदारा.

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (India Womens National Cricket Team vs Sri Lanka Womens National Cricket Team Match Scorecard)

यह सीरीज टीम इंडिया के लिए बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि यह हाल ही में निभाई गई इंटरनेशनल जिम्मेदारियों के बाद हो रही है और महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले दोनों टीमों के लिए एक मजबूत तैयारी का मौका साबित होगी. मौजूदा टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला भी तिरुवनंतपुरम में ही खेला गया था जिसे भारतीय टीम ने 222 रनों का लक्ष्य बचाते हुए श्रीलंका से 30 रनों से जीता. इसी के साथ मेजबान टीम ने पांच मैचों की सीरीज में श्रीलंका पर 4-0 की अजेय बढ़त बना ली है.

श्रीलंका महिला टीम इस समय पुनर्निर्माण के दौर से गुजर रही है. टीम में कई युवा और अपेक्षाकृत अनुभवहीन खिलाड़ी शामिल हैं, जो भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार किए जा रहे हैं. बल्लेबाज़ी की जिम्मेदारी अनुभवी खिलाड़ियों निलाक्षिका सिल्वा, चमारी अथापथ्थु और हर्षिता समराविक्रमा के कंधों पर होगी. गेंदबाज़ी में शशिनी गिम्हानी पर खास नजरें रहेंगी, जो एंबिडेक्स्ट्रस स्पिन गेंदबाज़ी की क्षमता के साथ भारत के बल्लेबाज़ों के लिए चुनौती बन सकती हैं.

नोट: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2025 06:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).