India Women vs Sri Lanka Women, 5th T20I Match Toss Winner Prediction: टीम इंडिया बनाम श्रीलंका के बीच तिरुवनंतपुरम में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India Women's National Cricket Team vs Sri Lanka Women's National Cricket Team, 5th T20I Match 2025 Toss Winner Prediction: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज़ (T20I Series) का पांचवां मुकाबला आज यानी 30 दिसंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम (Greenfield International Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. चौथे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 30 रनों से हरा दिया था. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 4-0 से अजेय बढ़त बना ली हैं. अब पांचवें टी20 मुकाबलों को जीतकर टीम इंडिया सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी. जबकि, श्रीलंका की टीम सीरीज में अपनी लाज बचाना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती हैं. इस सीरीज में भारत की कमान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के कंधों पर हैं. जबकि, श्रीलंका की अगुवाई चमारी अथापत्थु (Chamari Athapaththu) कर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: IND W vs SL W, 5th T20I Match Pitch Report And Weather Update: तिरुवनंतपुरम में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त, मैच से पहले जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज और मौसम का हाल

यह सीरीज टीम इंडिया के लिए बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि यह हाल ही में निभाई गई इंटरनेशनल जिम्मेदारियों के बाद हो रही है और महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले दोनों टीमों के लिए एक मजबूत तैयारी का मौका साबित होगी. मौजूदा टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला भी तिरुवनंतपुरम में ही खेला गया था जिसे भारतीय टीम ने 222 रनों का लक्ष्य बचाते हुए श्रीलंका से 30 रनों से जीता. इसी के साथ मेजबान टीम ने पांच मैचों की सीरीज में श्रीलंका पर 4-0 की अजेय बढ़त बना ली है.

श्रीलंका महिला टीम इस समय पुनर्निर्माण के दौर से गुजर रही है. टीम में कई युवा और अपेक्षाकृत अनुभवहीन खिलाड़ी शामिल हैं, जो भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार किए जा रहे हैं. बल्लेबाज़ी की जिम्मेदारी अनुभवी खिलाड़ियों निलाक्षिका सिल्वा, चमारी अथापथ्थु और हर्षिता समराविक्रमा के कंधों पर होगी. गेंदबाज़ी में शशिनी गिम्हानी पर खास नजरें रहेंगी, जो एंबिडेक्स्ट्रस स्पिन गेंदबाज़ी की क्षमता के साथ भारत के बल्लेबाज़ों के लिए चुनौती बन सकती हैं.

टीम इंडिया बनाम श्रीलंका टी20 हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (IND W vs SL W T20I Head To Head)

भारतीय महिला टीम और श्रीलंका महिला टीम के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक कुल 30 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इन मैचों में भारतीय महिला टीम का पलड़ा साफ तौर पर भारी रहा है, जिसने 24 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वहीं श्रीलंका महिला टीम को सिर्फ पांच मैचों में सफलता मिली है, जबकि एक मुकाबला बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ. यह हेड-टू-हेड रिकॉर्ड भारत की मजबूती और इस प्रारूप में उसकी निरंतरता को दर्शाता है, जिससे आगामी मुकाबलों में भी भारतीय टीम को बढ़त मिलती नजर आती है.

टॉस का महत्व (Toss And Pitch Report)

टीम इंडिया बनाम श्रीलंका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज़ (T20I Series) का पांचवां मुकाबला आज यानी 30 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में अभी तक महिला क्रिकेट का कोई भी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला गया है. वहीं इस स्टेडियम में मेंस टीम ने चार टी20 इंटरनेशनल मुकाबले जरूर खेले हैं, जिसके बाद पिच को लेकर यदि अंदाजा लगाया जा सके तो रिकॉर्ड के अनुसार ये बल्लेबाजी के लिए काफी मुफीद हो सकती है. वहीं इन चार मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जहां दो मैचों को अपने नाम किया है तो वहीं टारगेट का पीछा करने वाली टीम भी मुकाबले जीतने में कामयाब रही है. ऐसे में टॉस की भूमिका काफी अहम रहने वाली है. यहां पर पहली पारी के औसत स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 140 से 145 रनों के बीच का देखने को मिला है.

टीम इंडिया बनाम श्रीलंका में कौन होगा टॉस का बॉस? (IND W vs SL W Toss Winner Prediction)

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेले गए पिछले 30 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने 17 टॉस जीते हैं जबकि श्रीलंका की टीम ने महज 13 बार टॉस अपने नाम किया हैं. आज के रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया की टीम टॉस जीत सकती हैं. टॉस की भविष्यवाणी पिछले टॉस परिणामों पर आधारित है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND W vs SL W 5th T20I Playing XI Prediction )

टीम इंडिया: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, श्री चरणी.

श्रीलंका: विशमी गुणरत्ने, चमारी अथापथु (कप्तान), हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), मल्की मदारा, इनोका राणावीरा, काव्या कविंदी, शशिनी गिम्हानी.

नोट: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.