India Women vs England Women, 20th Match Pitch Report: इंदौर में टीम इंडिया के बल्लेबाज करेंगी रनों की बारिश या इंग्लैंड के गेंदबाज रचेंगी इतिहास, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट
भारत महिला बनाम इंग्लैंड महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India Women Women National Cricket Team vs England Women National Cricket Team, ICC Womens World Cup 2025 20th Match Pitch Report And Weather Update: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का आगाज हो गया हैं. इस टूर्नामेंट का 20वां मुकाबला आज यानी 19 अक्टूबर को भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला इंदौर (Indore) के होलकर क्रिकेट स्टेडियम (Holkar Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों का यह पांचवां मुकाबला हैं. दोनों टीमों के लिए ये करो या मरो का मुकाबला होगा. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कर रहे हैं. जबकि, इंग्लैंड की कमान नेट साइवर-ब्रंट (Nat Sciver-Brunt) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: IND-W vs ENG-W ICC Women’s World Cup 2025 Preview: इंग्लैंड के खिलाफ महिला वनडे वर्ल्ड कप मैच में वापसी करना चाहेगी भारतीय महिला, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

टीम इंडिया को प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना की सलामी जोड़ी से फिर से बेहतरीन शुरुआत की उम्मीद होगी. स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अर्धशतक जड़े थे. गेंदबाजी में क्रांति गौड़ से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी. इसी तरह दीप्ति को भी ऑलराउंड प्रदर्शन करना होगा.

टीम इंडिया के लिए स्मृति मंधाना ने पिछले 10 मैचों में 54.90 की औसत से 549 रन बनाए हैं. प्रतिका रावल ने 10 मैचों में 34.40 की औसत से 344 रन अपने नाम किए हैं. इसी तरह क्रांति गौड़ ने 10 मैचों में 20 विकेट चटकाए हैं. इंग्लैंड टीम के लिए साइवर-ब्रंट ने पिछले 10 मैचों में 54.25 की औसत से 334 रन बनाए हैं. इसी तरह गेंदबाजी में लिंसे स्मिथ ने पिछले 8 मैचों में 16 विकेट अपने नाम किए हैं.

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम अपनी पिछली दो हार को भुलाकर फिर से जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी. दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम अपनी जीत के क्रम को बरकरार रखते हुए मेजबान टीम को कड़ी चुनौती देने का प्रयास करेगी. चलिए इस मुकाबले के प्रीव्यू और अन्य महत्वपूर्ण बातों पर एक नजर डालते हैं.

भारतीय महिला बनाम इंग्लैंड महिला वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND W vs ENG W ODI Head To Head Record)

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच कुल 79 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड महिला का पड़ला भारी रहा हैं. इंग्लैंड महिला की टीम ने 41 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, भारतीय महिला की टीम को महज 36 मैच में जीत नसीब हुई हैं. दोनों के बीच खेले गए पिछले पांच वनडे मैचों में चार में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है, जबकि इंग्लैंड की टीम महज एक मुकाबला जीतने में सफल रही है.

होलकर क्रिकेट स्टेडियम पिच रिपोर्ट (Holkar Cricket Stadium)

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का 20वां मुकाबला आज यानी 19 अक्टूबर को भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर अब तक नौ वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान छह मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीता हैं. जबकि, तीन मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीता हैं. इस पिच पर पहली इनिंग का औसत स्कोर 319 रन रहा है. इस मैदान पर आखिरी मुकाबला मौजूदा वर्ल्ड कप के दौरान ही खेला गया था जिसे साउथ अफ्रीका की टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 40.5 ओवर में 232 रनों का लक्ष्य हासिल करके 6 विकेट से जीता था.

इंदौर के मौसम का हाल (Indore Weather Report)

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का 20वां मुकाबला आज यानी 19 अक्टूबर को भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. इस मैच के दौरान बारिश की संभावना काफी कम है. ह्यूमिडिटी भी 57% तक रहने की उम्मीद है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND W vs AUS W 20th ODI Match Likely Playing XI)

टीम इंडिया (IND W Likely Playing XI): प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी और अमनजोत कौर.

इंग्लैंड (ENG W Likely Playing XI): टैमी ब्यूमोंट, एमी जोन्स (विकेटकीपर), हीथर नाइट, नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), सोफिया डंकले, एम्मा लैम्ब, एलिस कैप्सी, चार्लोट डीन, सारा ग्लेन/सोफी एक्लेस्टोन, एम अर्लट, लिंसे स्मिथ.

नोट: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.