India vs South Africa, 1st Test Match Day 3 Scorecard: दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका की पूरी 153 रनों पर सिमटी, भारत को जीत के लिए मिला 124 रन का टारगेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 1st Test Match 2025 Day 3 Scorecard Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला मुकाबला 14 नवंबर से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) में खेला जा रहा हैं. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 35 ओवर में सात विकेट खोकर 93 रन बना लिए थे. आज यानी 16 नवंबर को तीसरे दिन का खेल जारी हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. यह भी पढ़ें: India A vs South Africa A, 2nd Unofficial ODI Match Live Streaming In India: आज इंडिया ए बनाम दक्षिण अफ्रीका ए के बीच खेला जाएगा दूसरा वनडे मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Match Scorecard)

दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 91 रन के स्कोर पर टीम के सात बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 54 ओवरों में महज 153 रन बनाकर सिमट गई. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कप्तान टेम्बा बावुमा ने सबसे ज्यादा 55 रनों की शानदार पारी खेली. टेम्बा बावुमा के अलावा कॉर्बिन बॉश ने 25 रन बनाए.

दूसरी तरफ, टीम इंडिया को कुलदीप यादव ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. टीम इंडिया की ओर से अबतक रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. रवींद्र जडेजा के अलावा ने कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज दो-दो विकेट चटकाए. टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 124 रन बनाने हैं.

दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी

इस रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 57 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 55 ओवरों में महज 159 रन बनाकर सिमट गई. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सलामी बल्लेबाज एडेन मार्कराम ने सबसे ज्यादा 31 रनों की शानदार पारी खेली. एडेन मार्कराम के अलावा वियान मुल्डर और टोनी डी ज़ोरज़ी ने 24-24 रन बनाए.

टीम इंडिया को जसप्रीत बुमराह ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. टीम इंडिया की ओर से अबतक जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा पांच विकेट अपने नाम किए. जसप्रीत बुमराह के अलावा ने मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव दो-दो विकेट चटकाए.

टीम इंडिया की पहली पारी

पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज निराशाजनक रहा और महज 18 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. पहली पारी में टीम इंडिया 62.2 ओवर में महज 189 रन पर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 39 रनों की शानदार पारी खेली. केएल राहुल के अलावा वॉशिंगटन सुंदर ने 29 रन बनाए. पहली पारी में टीम इंडिया ने 30 रनों की बढ़त हासिल कर ली हैं.

दूसरी तरफ, दक्षिण अफ्रीका की टीम को मार्को जानसन ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. दक्षिण अफ्रीका की ओर से साइमन हार्मर ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. साइमन हार्मर के अलावा मार्को जानसन ने तीन विकेट चटकाए.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.