Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 3rd T20I Match Stats And Preview Details: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला आज यानी 25 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी (Guwahati) के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की टीम को सात विकेट से हरा दिया था. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बनाना चाहेगी. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज अपने नाम कर पाएगी टीम इंडिया? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का तीसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला आज खेला जाएगा. सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुकी सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया मुकाबले में जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. इसी तरह मिचेल सैंटनर की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. ऐसे में चलिए इस मुकाबले के प्रीव्यू और अन्य महत्वपूर्ण बातों पर एक नजर डालते हैं.
टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs NZ T20I Head To Head Record)
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच अबतक कुल 27 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 16 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम को महज 10 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, एक मैच टाई रहा है. भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 13 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने नौ मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, सिर्फ चार मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं.
दूसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन कमाल नहीं कर पाए थे. ऐसे में इस बाद दोनों बड़ी पारी खेलकर टीम को मजबूती देना चाहेंगे. इसी तरह ईशान किशन और सूर्यकुमार फिर से बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की जोड़ी विपक्षी बल्लेबाजों की परीक्षा लेगी. वहीं, दूसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने निराश किया था और भारतीय बल्लेबाजों के सामने जमकर रन लुटाए थे. ऐसे में मेहमान टीम पिछली गलतियों से सबक लेते हुए अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहेगी. न्यूजीलैंड की टीम अपने टॉप आर्डर के बल्लेबाजों से भी रनों की उम्मीद करेगी.
इन खिलाड़ियों पर गुवाहाटी में रहेंगी नजरें
तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया की तरफ से अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव पर बल्लेबाजी के दौरान नजरें रहेंगी. तो वहीं गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह से फैंस को उम्दा प्रदर्शन की उम्मीद होगी. ये सभी खिलाड़ी सीरीज में अब तक टीम इंडिया के लिए अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं. अभिषेक, सूर्या और ईशान एक-एक अर्धशतक जड़ चुके हैं. जबकि वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह के खाते में भी विकेट मौजूद हैं.
कब और कहां देखें मैच?
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से से खेला जाएगा. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs NZ 3rd T20I Match Playing Prediction)
टीम इंडिया: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती.
न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जैकरी फॉल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी.
नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY