Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 3rd ODI Match Preview: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला कल यानी 18 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला इंदौर (Indore) के होलकर क्रिकेट स्टेडियम (Holkar Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. दूसरे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने टीम इंडिया को सात विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. अब तीसरे वनडे मुकाबले में दोनों टीमें सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल (Shubman GIll) के हाथों में हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand 3rd ODI Match Stats And Preview: तीसरे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला कल खेला जाएगा. शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया जीत दर्ज कर सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी. इसी तरह माइकल ब्रेसवेल की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड की टीम भी जीत हासिल कर भारत में पहली बार वनडे सीरीज जीतने की पूरी कोशिश करेगी.
भारत और न्यूजीलैंड वनडे हेड-टू-हेड (IND vs NZ Head to Head in ODIs)
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच अबतक कुल 122 वनडे मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडियाने 63 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम को महज 51 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, सात मैच का कोई परिणाम नहीं निकला और एक मैच टाई रहा है.
शानदार फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा और विराट कोहली से टीम को बड़ी पारी की उम्मीद होगी. कप्तान शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर वनडे क्रिकेट में अपनी अच्छी वापसी करना चाहेंगे. वहीं, स्पिन गेंदबाजी की कमान कुलदीप यादव के हाथों में होगी. मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे.
भारतीय टीम को इस अहम मुकाबले में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और गिल की जोड़ी से दमदार शुरुआत की उम्मीद रहेगी. विराट कोहली और श्रेयस अय्यर भी बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. स्पिन गेंदबाजी की कमान कुलदीप यादव के हाथों में होगी. मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे.
होलकर क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Holkar Cricket Stadium Pitch Report)
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला कल यानी 18 जनवरी को इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इंदौर का होलकर स्टेडियम बल्लेबाज़ों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं माना जाता हैं. इस पिच पर अच्छी उछाल मिलती है और बाउंड्रीज़ अपेक्षाकृत छोटी हैं, जिससे बड़े शॉट खेलने वाले बल्लेबाज़ों को काफी मदद मिलती है. इस मुकाबले में भी रन बरसने की पूरी उम्मीद है. गेंदबाज़ों के लिए यहां हालात चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं, क्योंकि पिच से ज़्यादा सहायता मिलने की संभावना कम रहती है. कुल मिलाकर, दर्शकों को एक हाई-स्कोरिंग और रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.
टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे मैच के लिए मुख्य खिलाड़ी (IND vs NZ Key Players To Watch Out): रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, कुलदीप यादव, डेवोन कॉनवे, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स और काइल जैमीसन ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.
वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान (Mini Battle): टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा और काइल जैमीसन के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं डेरिल मिचेल और कुलदीप यादव के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.
टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा?
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला कल यानी 18 जनवरी को इंदौर (Indore) के होलकर क्रिकेट स्टेडियम (Holkar Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. जबकि, इस मुकाबले का टॉस दोपहर 1 बजे होगा.
कैसे और कहां देखें टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग?
भारतीय उपमहाद्वीप के दर्शकों के लिए, स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क सीरीज के लिए आधिकारिक टेलीविजन भागीदार बना हुआ है. सभी आठ मैचों का मैच से पहले और मैच के बाद के व्यापक विश्लेषण के साथ सीधा प्रसारण किया जाएगा. वहीं, इस मुकाबले की डिजिटल स्ट्रीमिंग विशेष रूप से JioHotstar मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. प्रशंसक हाई-डेफिनिशन इंटरैक्टिव सुविधाओं के साथ हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु सहित कई भाषाओं में मैचों तक पहुंच सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs NZ 3rd ODI Match Playing Prediction)
टीम इंडिया: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा, नितीश रेड्डी, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह.
न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), मिचेल हे (विकेटकीपर), जैकरी फॉल्क्स, क्रर्स्टन क्लार्क, काइल जैमीसन और आदित्य अशोक.
नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY