India vs Australia ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Australia National Cricket Team, 2nd ODI Match 2025: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का दूसरा मुकाबला कल यानी 23 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एडिलेड (Adelaide) के एडिलेड ओवल स्टेडियम (Adelaide Oval Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 9:00 बजे से खेला जाएगा. सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टीम इंडिया को सात विकेट से हरा दिया था. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब सीरीज में टीम इंडिया वापसी करना चाहेगी. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहें हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की कमान मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Australia Women vs England Women, 20th Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान ताहलिया मैकग्राथ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम इंडिया पहला वनडे हारकर तीन मैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे है. अब टीम इंडिया के लिए दूसरा मुकाबला करो या मरो वाला है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया इस मैच को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बना लेगा. विराट कोहली, रोहित शर्मा की पिछले मैच में कई महीनों बाद वापसी हुई, लेकिन पहले मुकाबले में दोनों जल्द पवेलियन लौट गए. पहले मुकाबले में भारत के बल्लेबाजों ने निराश किया था और अब टीम दूसरे मैच में अनुभवी खिलाड़ियों से रनों की उम्मीद करेगी.

टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs AUS ODI Head To Head)

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 153 वनडे मैच खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 85 मुकाबले जीते हैं, जबकि टीम इंडिया को महज 58 मैचों में जीत नसीब हुई है. दोनों टीमों के बीच की यह टक्कर 1980 से चली आ रही है, और हर दशक में कुछ यादगार मैच देखने को मिले हैं. ऑस्ट्रेलिया में हुए मुकाबलों की बात करें तो मेजबान टीम के खिलाफ 54 मैचों में से टीम इंडिया ने 14 ही जीते हैं और 38 में उसे हार मिली है. इस बीच दो वनडे बेनतीजा रहे हैं.

ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया ने जीती हैं इतनी वनडे सीरीज

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में कुछ प्रतिष्ठित सीरीज जीती हैं. 1985 में सुनील गावस्कर के अगुवाई में टीम इंडिया ने बेन्सन एंड हेजेस विश्व क्रिकेट चैम्पियनशिप जीती, जिसमें मेजबान ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड शामिल थे. इसके बाद टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में अगली सीरीज जीत 2008 में महेंद्र सिंह धोनी के अगुवाई में हासिल की. टीम इंडिया ने श्रीलंका सहित सेंट्रल बैंक ट्राई सीरीज जीती. साल 2019 में टीम इंडिया ने विराट कोहली के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली और एकमात्र द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती थी.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इन भारतीय खिलाड़ियों ने मचाया कोहराम

मौजूदा टीम इंडिया में विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 वनडे में 54.46 की औसत के साथ 2,451 रन बनाए हैं. इस बीच विराट कोहली की स्ट्राइक रेट 93.69 की रही है. विराट कोहली के अलावा रोहित शर्मा ने 40 वनडे मैचों में 61.33 के औसत से 2,407 रन बनाए हैं, जिसमें एक दोहरा शतक (209) भी शामिल है. गेंदबाजी में रवींद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5.23 की इकॉनमी रेट से 39 विकेट लिए हैं. रवींद्र जडेजा के अलावा कुलदीप यादव ने 23 मैचों में 31 विकेट चटकाए हैं.

टीम इंडिया के खिलाफ इन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का रहा है उम्दा प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने टीम इंडिया के खिलाफ 10 पारियों में 42.66 की औसत और 103.22 की स्ट्राइक रेट से 384 रन बनाए हैं. इस बीच ट्रेविस हेड ने एक शतक और एक ही अर्धशतक लगाया है. ट्रेविस हेड के अलावा मिचेल मार्श ने 11 पारियों में 59.12 की औसत से 473 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक शामिल हैं. गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क ने टीम इंडिया के खिलाफ 19 मैचों में 32.66 की औसत से 30 विकेट लिए हैं. मिचेल स्टार्क के अलावा जोश हेजलवुड ने 11 वनडे में 17 विकेट लिए हैं.

नोट: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.