India National Cricket Team vs Australia National Cricket Team, ODI And T20I Series 2025: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) खेली जानी हैं. दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 19 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पर्थ (Perth) के पर्थ स्टेडियम (Perth Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 9:00 बजे से खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे टीम का ऐलान कर दिया है. शुभमन गिल को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है. श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को वनडे टीम का उपकप्तान बनाया गया है. यह सीरीज न सिर्फ दोनों टीमों के लिए अहम है, बल्कि शुभमन गिल के लिए कप्तान के तौर पर अपनी पहली बड़ी परीक्षा भी होगी. इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहें हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की कमान मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: New Zealand Women vs Pakistan Women, 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे मुकाबले हमेशा रोमांचक हुए हैं. इन मुकाबलों में बल्लेबाजों ने कई बार धूम मचाई है, वही गेंदबाजों ने भी अपनी धारदार गेंदबाजी से मैच का रुख पलटा है. अब जब शुभमन गिल पहली बार वनडे में कप्तानी करने के लिए उतरेंगे तो उनके पास मौका होगा कि वे विराट कोहली की बराबरी कर लें. अब तक बतौर भारतीय कप्तान जो काम केवल विराट कोहली ने ही किया है, क्या वो काम शुभमन गिल पहली ही वनडे सीरीज में कर पाएंगे, ये देखना दिलचस्प होगा.
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का सिलसिला साल 1980 में ही शुरू हो गया था. टीम इंडिया अब तक जब भी ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज के लिए गई है तो केवल एक ही बार सीरीज पर कब्जा करने में कामयाब रही है. ये साल था 2019 और तब के कप्तान थे विराट कोहली. इससे पहले और इसके बाद से लेकर अब तक कभी ऐसा नहीं हुआ कि टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया जाकर वनडे सीरीज अपने नाम की हो.
अब तक विराट कोहली ही ऑस्ट्रेलिया जाकर जीत पाए हैं वनडे सीरीज
साल 2019 की बात करें तो तब विराट कोहली टीम इंडिया के कप्तान हुआ करते थे. तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने जीतने में कामयाबी हासिल कर ली थी. तब लगा कि इसी बार भी टीम इंडिया को हार का मुंह देखना पड़ेगा. लेकिन विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने अपना दम दिखाया है. सीरीज का दूसरा मैच 6 विकेट से जीतकर सीरीज में पहले बराबरी की और इसके बाद आखिरी वनडे मैच भी 7 विकेट से जीतकर सीरीज को अपने कब्जे में कर लिया.
शुभमन गिल के पास सुनहरा मौका
क्या विराट कोहली वाला कारनामा शुभमन गिल भी दोहरा पाएंगे या नहीं? भले ही शुभमन गिल वनडे में पहली बार कप्तानी कर रहे हों, लेकिन टी20 इंटरनेशनल में तो वे पहले भी ये काम कर चुके हैं. इसके बाद अब शुभमन गिल टेस्ट में तो दो सीरीज के दौरान परमानेंट कप्तानी कर रहे हैं. अब देखना होगा कि जब शुभमन गिल वनडे में कप्तानी करेंगे तो वे किसी रणनीति के साथ मैदान में उतरेंगे. अगर गिल इस वनडे सीरीज को जीतने में सफल रहे तो इससे बेहतर कप्तानी की शुरुआत क्या ही होगी, हालांकि ये आसान काम तो कतई नहीं है.













QuickLY