Asia Cup 2025 Super 4 Schedule: एशिया कप में फिर पाकिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानिए सुपर-4 राउंड का शेड्यूल, फॉर्मेट, मैच की टाइम टेबल और वेन्यू के साथ सारे डिटेल्स
एशिया कप 2025 अब तक काफी रोमांचक साबित हुआ है. ग्रुप स्टेज के कई मुकाबले कड़े संघर्ष वाले रहे और अब जैसे-जैसे सुपर-4 चरण की शुरुआत हो रही है, मुकाबलों का रोमांच और भी बढ़ने वाला है. इस दौर में टीमें न सिर्फ फाइनल में जगह बनाने के लिए भिड़ेंगी बल्कि एशियाई क्रिकेट में अपनी बादशाहत भी साबित करेंगी. सुपर-4 चरण में कुल चार टीमें हिस्सा लेंगी
Asia Cup 2025 Super 4 Schedule: एशिया कप 2025 अब तक काफी रोमांचक साबित हुआ है. ग्रुप स्टेज के कई मुकाबले कड़े संघर्ष वाले रहे और अब जैसे-जैसे सुपर-4 चरण की शुरुआत हो रही है, मुकाबलों का रोमांच और भी बढ़ने वाला है. इस दौर में टीमें न सिर्फ फाइनल में जगह बनाने के लिए भिड़ेंगी बल्कि एशियाई क्रिकेट में अपनी बादशाहत भी साबित करेंगी. सुपर-4 चरण में कुल चार टीमें हिस्सा लेंगी और इनमें से शीर्ष दो टीमें एशिया कप 2025 के फाइनल में जगह बनाएंगी. एशिया कप 2025 में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया है, जिन्हें दो ग्रुपों (ग्रुप ए और ग्रुप बी) में बांटा गया है. प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सुपर-4 में जगह बनाएंगी. एशिया कप में ये खिलाड़ी मचा रहे गदर, पाथुम निशांका के नाम सर्वाधिक रन, तो कुलदीप यादव के नाम सबसे ज्यादा विकेट, औसत के साथ देखें पूरी लिस्ट
अब तक खेले गए आठ मैचों के बाद भारत ही ऐसी टीम है जिसने सुपर-4 में क्वालीफाई कर लिया है, जबकि बाकी तीन स्थानों के लिए प्रतिस्पर्धा बेहद कड़ी हो गई है. सुपर-4 चरण 20 सितंबर से शुरू होकर 26 सितंबर तक चलेगा. सभी मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे, जबकि 23 सितंबर को होने वाला A2 बनाम श्रीलंका का मुकाबला अबू धाबी के ज़ायेद क्रिकेट स्टेडियम में होगा. फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को दुबई में होगा.
एशिया कप 2025 सुपर-4 शेड्यूल
| तारीख | मैच | समय (भारतीय समयानुसार) | वेन्यू |
|---|---|---|---|
| 20 सितंबर | श्रीलंका बनाम बांग्लादेश | रात 8:00 बजे | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई |
| 21 सितंबर | भारत बनाम पाकिस्तान | रात 8:00 बजे | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई |
| 23 सितंबर | पाकिस्तान बनाम श्रीलंका | रात 8:00 बजे | ज़ायेद क्रिकेट स्टेडियम, अबू धाबी |
| 24 सितंबर | भारत बनाम बांग्लादेश | रात 8:00 बजे | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई |
| 25 सितंबर | पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश | रात 8:00 बजे | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई |
| 26 सितंबर | भारत बनाम श्रीलंका | रात 8:00 बजे | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई |
| 28 सितंबर | फाइनल | रात 8:00 बजे | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई |
एशिया कप 2025 सुपर-4 का फॉर्मेट
इस चरण का प्रारूप काफी सरल है. सुपर-4 में पहुंचने वाली प्रत्येक टीम तीन-तीन मैच खेलेगी और अंत में अंक तालिका की शीर्ष दो टीमें सीधे फाइनल में जगह बनाएंगी. यानी सेमीफाइनल का कोई चरण नहीं होगा. पिछली बार भारत ने 2023 में एशिया कप (वनडे फॉर्मेट) जीतकर खिताब अपने नाम किया था, जबकि 2022 में टी20 एशिया कप का खिताब श्रीलंका ने जीता था.
एशिया कप 2025 सुपर-4 का प्रसारण कैसे देखें?
भारतीय दर्शकों के लिए एशिया कप 2025 मैच का आधिकारिक प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर होगा. यह मैच Sony Sports टीवी चैनलों पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा. वहीं, एशिया कप 2025 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. दर्शकों को लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए SonyLIV का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2025 07:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

