India Squad For Asia Cup 2025: आगामी एशिया कप में इन भारतीय खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें, पहली बार इस टूर्नामेंट में आएंगे नजर
9 सितंबर से 28 सितंबर के बीच आबू धाबी और दुबई में खेला जाएगा. इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में होगा. यह तीसरी बार है, जब एशिया कप टी20 फॉर्मेट में होगा. इस बार एशिया कप में कुल आठ टीमें नजर आएंगी. पहले ग्रुप स्टेज के मुकाबले होंगे. इन आठ टीमों को चार-चार की टीमों में दो ग्रुप में बांटा गया है.
Asia Cup 2025: एशिया कप (Asia Cup) का 17वां सीजन सितंबर 2025 में खेला जाएगा और इस बार मेज़बानी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के पास है. इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया हैं. भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (India National Cricket Team) इस टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन है, जिसने 2023 में खेले गए पिछले संस्करण के फाइनल में श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Sri Lanka National Cricket Team) को हराकर खिताब अपने नाम किया था . बता दें कि 2023 का टूर्नामेंट वनडे (50 ओवर) फॉर्मेट में खेला गया था, जबकि 2025 का सीजन टी20 फॉरमेट में होगा. इससे पहले 2022 में खेला गया टी20 एशिया कप श्रीलंका ने पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Pakistan National Cricket Team) को हराकर जीता था. इस बार एशिया कप 2025 में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं, जो कि पहले के छह की तुलना में दो अधिक हैं. इससे उभरती हुई क्रिकेट टीमें एक बड़ा मंच पाने में सफल होंगी. यह भी पढ़ें: Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अमीरात ओल्ड ट्रैफर्ड में मैनचेस्टर ओरिजिनल महिला बनाम बर्मिंघम फीनिक्स महिला के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
9 सितंबर से 28 सितंबर के बीच आबू धाबी और दुबई में खेला जाएगा. इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में होगा. यह तीसरी बार है, जब एशिया कप टी20 फॉर्मेट में होगा. इस बार एशिया कप में कुल आठ टीमें नजर आएंगी. पहले ग्रुप स्टेज के मुकाबले होंगे. इन आठ टीमों को चार-चार की टीमों में दो ग्रुप में बांटा गया है.
इस टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का चयन हो गया. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम एशिया कप जीतने के इरादे से उतरेगी. टीम में शुभमन गिल की लगभग 1 साल बाद वापसी हुई है. उन्हें उपकप्तान बनाया गया है. ऐसे में आइए नजर डालते हैं उन तीन खिलाड़ियों पर, जो एशिया कप में रनों का अंबार लगा सकते हैं.
इन भारतीय खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें
संजू सैमसन: टीम इंडिया के दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने साल 2015 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर लिया था, लेकिन संजू सैमसन को एशिया कप में कभी मौका नहीं मिला है. इस बार संजू सैमसन को एशिया कप में शामिल किया गया हैं. इस बार सबकी निगाहें संजू सैमसन पर तिकी होंगी.
अभिषेक शर्मा: टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने साल 2024 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. पिछला एशिया कप साल 2023 में खेला गया था. अभिषेक शर्मा का टी20 क्रिकेट में स्ट्राइक रेट 194 का है और अब तक अपने 17 मैचों के टी20 करियर में दो शतक भी लगा चुके हैं.
रिंकू सिंह: टीम इंडिया के घातक बल्लेबाज रिंकू सिंह को भी एशिया कप के लिए टीम में शामिल किया गया हैं. कुछ ही दिनों पहले रिंकू सिंह ने यूपी टी20 लीग में 48 गेंदों में 108 रन की तूफानी पारी खेल एशिया कप से पहले अपनी तैयारियां दुरुस्त होने का दावा ठोक डाला है. एशिया कप में भी रिंकू सिंह से ऐसी ही पारी की उम्मीद होगी.
जितेश शर्मा: आईपीएल 2025 में जितेश शर्मा ने आरसीबी के लिए कई बेहतरीन पारियां खेली थीं, जिसके बाद जितेश शर्मा का चयन एशिया कप के लिए हुआ हैं. हालांकि बतौर विकेटकीपर प्लेइंग इलेवन में जितेश शर्मा को जगह मिलेगी या नहीं, यह अभी तय नहीं है. खासतौर पर शुभमन गिल के आने के बाद प्लेइंग इलेवन कॉम्बिनेशन में बदलाव तय माना जा रहा है.
वरुण चक्रवर्ती: टीम इंडिया के युवा गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती साल 2021 का टी20 वर्ल्ड कप खेले थे, लेकिन उसके बाद टीम से ड्रॉप हो गए थे. साल 2024 में वापसी के बाद वरुण चक्रवर्ती ने शानदार प्रदर्शन किया हैं. वरुण चक्रवर्ती ने 12 मैचों में 31 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. आगामी एशिया कप में वरुण चक्रवर्ती टीम इंडिया के मुख्य और सबसे घातक स्पिन गेंदबाज साबित हो सकते हैं.
नोट: एशिया कप 2025 के सभी मुकाबलों का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2025 06:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

