India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम नीदरलैंड्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
भारत बनाम नीदरलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Netherlands National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 36th Match Live Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मुकाबला आज यानी 18 फरवरी को भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड्स राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium, Ahmedabad) में खेला जा रहा है. ग्रुप A में भारत पहले ही सुपर एट में अपनी जगह पक्की कर चुका है, जबकि नीदरलैंड्स के लिए यह मुकाबला प्रतिष्ठा की लड़ाई है. इस टूर्नामेंट में भारत की अगुवाई सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं, जबकि नीदरलैंड्स की कमान स्कॉट एडवर्ड्स के हाथों में है. इस रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यह भी पढ़ें: India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Pitch Report: अहमदाबाद में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की चलेगी आंधी या नीदरलैंड के गेंदबाज रचेंगे इतिहास, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

इस अहम मुकाबले में भारत की ओर से टॉप ऑर्डर में ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव नजर आ सकते हैं. वहीं नीदरलैंड्स की तरफ से मैक्स ओ'डॉउड, माइकल लेविट और बास डी लीडे पारी की शुरुआत कर सकते हैं. नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर संतुलित मानी जाती है, ऐसे में फैंस को एक रोमांचक और प्रतिस्पर्धी मुकाबले की उम्मीद है.

भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड्स राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (India National Cricket Team vs Netherlands National Cricket Team Match Scorecard)

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारत की टीम मजबूत बल्लेबाजी और संतुलित गेंदबाजी आक्रमण के साथ मैदान पर उतरी है. जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव जैसे गेंदबाज नीदरलैंड्स के बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकते हैं. वहीं नीदरलैंड्स की टीम भी इस बड़े मंच पर भारत को चुनौती देने के इरादे से उतरी है.

ग्रुप A का यह मुकाबला अंक तालिका के लिहाज से भले ही भारत के लिए ज्यादा मायने न रखता हो, लेकिन अगले दौर से पहले लय बनाए रखना अहम होगा. नीदरलैंड्स की टीम इस मैच को सकारात्मक प्रदर्शन के साथ खत्म करना चाहेगी. मुकाबले से जुड़े हर गेंद, हर रन और हर विकेट का लाइव अपडेट आप यहां देख सकते हैं.

नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड्स राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.