Ind vs SL: टीम इंडिया में जगह नहीं मिलने पर इस तेज गेंदबाज का छलका दर्द, कही दिल को छू लेने वाली बात
टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter/BCCI)

नई दिल्ली, 11 जून: श्रीलंका दौरे (Sri Lanka Tour) के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिलने पर टीम इंडिया से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल (Siddharth Kaul) काफी निराश हैं. उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने विचार साझा किए हैं. उन्होंने लिखा है, 'मैं अपने जीवन में कई बार असफल हो चुका हूं और इसी वजह से मैं सफल भी हूं. जब भी मैं फेल होता हूं तो मेरे चेहरे पर एक अजीब सी मुस्कान आ जाती है जिससे मुझे और कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है.