IND vs SA ODI Series: टीम इंडिया को वनडे सीरीज हारने के बाद दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज गेंदबाज केशव महाराज ने कहा- जय श्री राम
केशव महाराज (Photo Credits: Instagram)

दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे वनडे में टीम इंडिया को 4 रन से हराकर तीन वनडे मैचों की सीरीज 3-0 से जीत ली है. सीरीज जीतने के बाद सभी अफ्रीकी खिलाड़ियों ने अपने अपने अंदाज में जीत का जश्न मनाया. इस बीच भारतीय मूल के दिग्गज स्पिनर केशव महाराज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि क्या शानदार सीरीज रही, इस टीम पर गर्व महसूस हो रहा हैं, हमने कितना लंबा सफर तय किया है.अब रिचार्ज होकर अगली चुनौती के लिए तैयारी का समय. जय श्री राम.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Keshav Maharaj (@keshavmaharaj16)