Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज (Photo Credit: X Formerly Twitter)

South Africa National Cricket Team vs West Indies Cricket Team, 3rd T20I Match Satta Bazar Favorite Team: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 31 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जोहान्सबर्ग (Johannesburg) के वांडरर्स स्टेडियम (The Wanderers Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे से खेला जाएगा. दूसरे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने वेस्टइंडीज को सात विकेट से हरा दिया था. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली हैं. अब तीसरे टी20 मुकाबले को जीतकर दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी. वेस्टइंडीज की टीम सीरीज में अपनी लाज बचाने के लिए मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की कमान एडेन मार्कराम (Aiden Markram) के हाथों में हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की अगुवाई ब्रैंडन किंग (Brandon King) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: South Africa vs West Indies, 3rd T20I Match Preview: आज दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज दोनों टीमों ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी खराब प्रदर्शन किया है. दक्षिण अफ्रीका की टीम पाकिस्तान और टीम इंडिया के खिलाफ लगातार दो टी20 इंटरनेशनल सीरीज हारी है तो वेस्टइंडीज भी पिछले पांच में से महज एक ही मैच जीत पाई है. क्विंटन डी कॉक, डेवाल्ड ब्रेविस और एनरिक नॉर्टजे ने हाल ही में खत्म हुए एसए20 लीग में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है.

इन दोनों टीमों के बीच मौजूदा सीरीज का पिछला मुकाबला सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला गया था जहां दक्षिण अफ्रीका ने 17.3 ओवर में 222 रनों का लक्ष्य हासिल करके वेस्टइंडीज को 7 विकेट से धूल चटाई. इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी हासिल की. दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस और गुडाकेश मोटी के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं शिमरॉन हेटमायर और मार्को जेनसन के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज वनडे हेड-टू-हेड (SA vs WI T20I Head to Head Stats)

दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज के बीच अबतक कुल 28 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं. इस दौरान वेस्टइंडीज की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. वेस्टइंडीज की टीम ने 14 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की टीम को महज 14 मैचों में जीत नसीब हुई है. अब तक खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच बहुत ज्यादा मैच नहीं हुए हैं, लेकिन जितने भी मुकाबले हुए हैं, वे काफ़ी रोमांचक रहे हैं.

दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज मैच पर सट्टा बाजार गर्म (SA vs WI Satta Bazar)

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज (SA vs WI Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में दक्षिण अफ्रीका की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन वेस्टइंडीज की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.