IND vs AUS 2nd Test Day 2 Live Score Updates: लंच तक टीम इंडिया का स्कोर 88/4, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद
रविंद्र जडेजा (Photo Credits: BCCI/Twitter)

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 का हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो चुका है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने नागपुर में खेले गए पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की थी. चार मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. दूसरे दिन का खेल जारी हैं. पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 9 ओवर में बिना विकेट गवांए 21 रन बना लिए थे. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 78.4 ओवर में 263 रन बनाकर सिमट गई. दूसरे दिन के पहले सेशन के बाद टीम इंडिया ने 88 रन 4 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं.विराट कोहली 14 रन और रवींद्र जडेजा 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. इस सेशन में टीम इंडिया ने रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा और श्रेयस अय्यर के विकेट गंवाए.