मुंबई: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच रोमांच चरम पर है. आज तीन अहम मुकाबके खेले जाएंगे. पहला मुकाबला श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ओमान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच सुबह 11 बजे से खेला जाएगा. दूसरा मुकाबला नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इटली राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा. वहीं, तीसरा मुकाबला भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नामिबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच शाम 7 बजे से खेला जाएगा. इसी बीच मशहूर टैरो कार्ड रीडर अदिति ने आज के मैचों के लिए अपनी भविष्यवाणियां साझा की हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अदिति दुआ के पोस्ट के अनुसार, आने वाले मुकाबलों में बड़े उलटफेर की संभावना कम दिख रही है.
टैरो कार्ड्स अदिति दुआ के अनुसार संभावित विजेता:
अदिति दुआ की bha
अदिति ने अपने टैरो रीडिंग के जरिए तीन प्रमुख मैचों के परिणामों पर मुहर लगाई है:
श्रीलंका बनाम ओमान: टैरो प्रेडिक्शन के मुताबिक, इस मुकाबले में श्रीलंका की टीम बाजी मारेगी. श्रीलंका का अनुभव ओमान पर भारी पड़ने वाला है.
नेपाल बनाम इटली: नेपाल के क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है. कार्ड्स की मानें तो इस मैच का विजेता नेपाल होगा.
भारत बनाम नामीबिया: टीम इंडिया के फैंस को घबराने की जरूरत नहीं है. टैरो कार्ड्स ने इस मैच में भारत की जीत की स्पष्ट भविष्यवाणी की है.
सोशल मीडिया पर चर्चा तेज
आजकल क्रिकेट में आंकड़ों के साथ-साथ टैरो कार्ड और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों का चलन काफी बढ़ गया है.
#T20WorldCup2026 और #T20WorldCup जैसे हैशटैग के साथ यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, क्रिकेट के मैदान पर असली नतीजा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा, लेकिन इन भविष्यवाणियों ने फैंस की उत्सुकता को दोगुना कर दिया है.













QuickLY