सौराष्ट्र के पूर्व कोच हसमुखभाई जोशी का निधन
सौराष्ट्र क्रिकेट टीम के पूर्व कोच व मैनेजर हसमुखभाई जोशी का निधन हो गया है. वह बाबाभाई जोशी के नाम से जाने जाते थे. सौराष्ट्र क्रिकेट संघ (एससीए) के शुक्रवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी. 85 साल के बाबाभाई ने गुरुवार को अंतिम सांस ली.
सौराष्ट्र क्रिकेट टीम के पूर्व कोच व मैनेजर हसमुखभाई जोशी का निधन हो गया है. वह बाबाभाई जोशी के नाम से जाने जाते थे. सौराष्ट्र क्रिकेट संघ (एससीए) के शुक्रवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी. 85 साल के बाबाभाई ने गुरुवार को अंतिम सांस ली. एक बयान में कहा गया है, "बाबभाई जोशी ने सौराष्ट्र क्रिकेट की हर तरह से सेवा की, एक खिलाड़ी के तौर पर, अंडर-16, अंडर-19, अंडर-22 के चयनकर्ता के तौर पर, अंपयार, कोच और मैनेजर के तौर पर भी."
बयान के मुताबिक, "उनको खेल के नियमों की शानदार जानकारी थी. उनकी इस काबिलियत ने उन्हें विश्व क्रिकेट में अच्छा नाम दिलाया." बीसीसीआई के पूर्व सचिव और एससीए के सचिव निरंजन शाह ने जोशी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, "बाबाभाई विशेषताओं, नीतियों और शानदार क्रिकेट क्षमताओं के इंसान थे."
यह भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या ही नहीं ये दिग्गज क्रिकेटर भी शादी से पहले बन चुके हैं पिता
बाबाभाई ने एक किताब भी लिखी है जिसका नाम ओल्ड रणजी ट्रॉफी प्लेयर्स ऑफ द पीरियड 1963-1969 है. एससीए ने लिखा, "बाबाभाई जोशी के निधन पर सौराष्ट्र क्रिकेट संघ में हर शख्स उनके परिवार के साथ संवेदना व्यक्त करता है और भगवान से दुआ करता है कि उनकी आत्म को शांति मिले."
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2020 04:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

