क्रिकेट

Gujarat Giants vs Delhi Capitals, WPL 2025 17th Match Winner Prediction: दिल्ली कैपिटल्स को हराकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर आना चाहेगी गुजरात जाइंट्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

गुजरात जायंट्स ने अब तक छह मैच खेली हैं. इस दौरान टीम को तीन में जीत और तीन में हार का सामना करना पड़ा हैं. छह अंक के साथ गुजरात की टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर हैं. दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स की टीम 10 पॉइंट्स के साथ अंक तालिका में टॉप पर काबिज है. दिल्ली कैपिटल्स पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुकी है.

Gujarat Giants vs Delhi Capitals, WPL 2025 17th Match Winner Prediction: दिल्ली कैपिटल्स को हराकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर आना चाहेगी गुजरात जाइंट्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
डीसी-डब्ल्यू बनाम जीजी-डब्ल्यू (Credit: X/ @LatestLY)

Gujarat Giants Women (WPL) vs Delhi Capitals Women (WPL), Womens Premier League 2025 17th Match: महिला प्रीमियर लीग 2025 (Womens Premier League 2025) का कारवां अब लखनऊ (Lucknow) पहुंच गया हैं. इस सीजन का 17वां मुकाबला गुजरात जाइंट्स महिला क्रिकेट टीम (WPL) बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम (WPL) के बीच आज यानी 7 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ (Lucknow) के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में गुजरात जाइंट्स की अगुवाई एश्ले गार्डनर (Ashleigh Gardner) कर रहीं हैं. जबकि, दिल्ली कैपिटल्स की कमान मेग लैनिंग (Meg Lanning) के कंधों पर हैं. Gujarat Giants vs Delhi Capitals, WPL 2025 17th Match Key Players To Watch Out: गुजरात जाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

इस सीजन में लगातार दो जीत के साथ प्लेऑफ में जगह बनाने की अपनी दावेदारी मजबूत करने के बाद गुजरात जायंट्स की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस लय को बरकरार रखना चाहेगी. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत दर्ज कर गुजरात जायंट्स की टीम डब्ल्यूपीएल अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचना चाहेगी.

गुजरात जायंट्स ने अब तक छह मैच खेली हैं. इस दौरान टीम को तीन में जीत और तीन में हार का सामना करना पड़ा हैं. छह अंक के साथ गुजरात की टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर हैं. दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स की टीम 10 पॉइंट्स के साथ अंक तालिका में टॉप पर काबिज है. दिल्ली कैपिटल्स पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुकी है. अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम जीत दर्ज कर अपने अंक 12 तक ले जाने के अलावा फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए अपने नेट रन रेट को भी बेहतर करना चाहेगी.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (GG W vs DC W Head To Head)

महिला प्रीमियर लीग में अब तक गुजरात जायंट्स महिला और दिल्ली कैपिटल्स महिला के बीच पांच मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. इन पांच मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स ने चार मैच अपने नाम किए हैं. जबकि, गुजरात जाइंट्स को महज एक मैच में जीत हासिल हुई हैं.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (GG W vs DC W Match Winner Prediction)

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम शानदार फॉर्म नजर आ रहीं हैं. गुजरात जाइंट्स के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर दिल्ली कैपिटल्स की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. दिल्ली कैपिटल्स के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे 17वां टी20 मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

दिल्ली कैपिटल्स की जीत की संभावना: 60%

गुजरात जाइंट्स की जीत की संभावना: 40%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

गुजरात जायंट्स: बेथ मूनी (विकेटकीपर), दयालन हेमलता, हरलीन देओल, एश्ले गार्डनर (कप्तान), फीबी लिचफील्ड, डिएंड्रा डॉटिन, काश्वी गौतम, भारती फुलमाली, तनुजा कंवर, मेघना सिंह, प्रिया मिश्रा.

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, जेस जॉनासन, जेमिमा रॉड्रिग्स, ऐनाबेल सदरलैंड, मारीजान काप, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), निकी प्रसाद, शिखा पांडे, मिन्नू मनि, श्री चरिणी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2025 02:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).