क्रिकेट

GT vs DC IPL 2025 Preview: गुजरात टाइटन्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 35वां मुकाबला 19 अप्रैल(शनिवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में में भारतीय समयानुसार शाम 3:30 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस ठीक 3:00 बजे होगा.

GT vs DC IPL 2025 Preview: गुजरात टाइटन्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

Gujarat Titans vs Delhi Capitals: गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 का 35वां मुकाबला 19 अप्रैल(शनिवार) को डबल हेडर होने वाला यह के पहले यानी दोपहर के समय अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. दो बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली टीमें अब आमने-सामने होने को तैयार हैं. जहां दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक खेले गए छह में से पांच मुकाबले जीतकर जबरदस्त प्रदर्शन किया है, वहीं गुजरात टाइटंस भी पीछे नहीं है. उन्होंने छह में से चार मुकाबले जीते हैं और सिर्फ दो हारे हैं. दिल्ली कैपिटल्स शुरुआती चार मैचों के बाद तक अजेय बनी रही थी, लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ करीबी हार ने उनका जीत का सिलसिला रोक दिया. यह भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस से हार के बाद इंडियन प्रीमियर लीग के टॉप-4 में कैसे पहुंच सकती है सनराइजर्स हैदराबाद? जानिए SRH की प्लेऑफ सेनारियो

दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस ने पहला मुकाबला हारने के बाद चार मैच लगातार जीते थे, पर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में अंतिम ओवर में उन्हें हार झेलनी पड़ी. GT बनाम DC मुकाबले का विजेता अंकतालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर सकता है.

गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (GT vs DC Head-To-Head Record in IPL): आईपीएल 2025 से पहले गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें दिल्ली ने तीन बार जीत दर्ज की है, जबकि गुजरात को दो बार सफलता मिली है. दोनों टीमों के बीच यह रिकॉर्ड काफी संतुलित नजर आता है.

गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 की प्रमुख खिलाड़ी (GT vs DC IPL 2025 Key Players To Watch Out): इस मुकाबले में शुभमन गिल, मिचेल स्टार्क, राशिद खान, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, जेक फ्रेजर-मैकगर्क जैसे खिलाड़ी मुकाबले का रुख पलटने की काबिलियत रखते हैं. इन खिलाड़ियों की प्रदर्शन पर दोनों टीमों की किस्मत टिकी होगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक-दूसरे को कर सकते हैं परेशान (GT vs DC Mini Battle): GT के विस्फोटक बल्लेबाज साईं सुदर्शन और DC के विकेटटेकर गेंदबाज मिशेल स्टार्क के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, मोहम्मद सिराज बनाम केएल राहुल भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास संतुलित बैटिंग और बॉलिंग लाइनअप है, जो चेपॉक की परिस्थितियों में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 का पहला मैच कब और कहां खेला जाएगा?
गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 35वां मुकाबला 19 अप्रैल(शनिवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में में भारतीय समयानुसार शाम 3:30 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस ठीक 3:00 बजे होगा.

गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

भारत में आईपीएल 2025 का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है. गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच को दर्शक Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi, Star Sports 1 Tamil, Star Sports 1 Kannada और Star Sports 1 Telugu चैनल्स पर देख सकते हैं. वहीं, GT बनाम DC मैच का ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर यह मैच लाइव उपलब्ध होगा, जहां सब्सक्रिप्शन के साथ आप मुकाबला देख सकते हैं.

गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन और इम्पैक्ट प्लेयर्स

दिल्ली कैपिटल्स: फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, मोहित शर्मा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार

इम्पैक्ट प्लेयर्स: अभिषेक पोरेल, दर्शन नालकंडे, करुण नायर, समीर रिज़वी, डोनोवन फरेरा

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

इम्पैक्ट प्लेयर्स: वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, कुलवंत खेजरोलिया

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2025 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).