क्रिकेट

IND vs PAK, Asia Cup 2025 Mini Battle: भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप मैच के मिनी बैटल्स में होगी कांटे की टक्कर? जो बदल सकते हैं मुकाबले का रुख

मैदान पर कई ‘मिनी बैटल्स’ देखने को मिलेंगी, जो मैच की दिशा तय कर सकती हैं. दोनों टीमों के पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने-अपने विभागों में किसी भी समय मैच का पलड़ा पलटने का माद्दा रखते हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि इन मिनी बैटल्स में कौन बाज़ी मारता है और दोनों टीमों की कौन सी ताकत काम आती है। असल रोमांच मैदान के बीच ही तय होगा.

IND vs PAK, Asia Cup 2025 Mini Battle: भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप मैच के मिनी बैटल्स में होगी कांटे की टक्कर? जो बदल सकते हैं मुकाबले का रुख
टीम इंडिया और पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team Mini Battle: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच एशिया कप 2025 का महामुकाबला 14 सितंबर (रविवार) को दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium) में खेला जाएगा. जिसके मैदान पर कई ‘मिनी बैटल्स’ देखने को मिलेंगी, जो मैच की दिशा तय कर सकती हैं. दोनों टीमों के पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने-अपने विभागों में किसी भी समय मैच का पलड़ा पलटने का माद्दा रखते हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि इन मिनी बैटल्स में कौन बाज़ी मारता है और दोनों टीमों की कौन सी ताकत काम आती है। असल रोमांच मैदान के बीच ही तय होगा. भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप महामुकाबले से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

इन दोनों प्रमुख भिड़ंतों के अलावा भी शुभमन गिल बनाम हारिस रऊफ, सूर्यकुमार यादव बनाम अबरार अहमद जैसी भिड़ंतें भी अहम होंगी. भारत के पावर-हिटर्स, पाकिस्तान की स्पिन तिकड़ी, दोनों के तेज़ गेंदबाज हर मौके पर किसी एक खिलाड़ी का चमकना मैच की कहानी बदल सकता है.

अभिषेक शर्मा बनाम शाहीन शाह अफरीदी

भारत के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस समय तूफानी फॉर्म में हैं और पावरप्ले में तेजी से रन जुटाने के लिए जाने जाते हैं. दूसरी ओर पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी नई गेंद पर विकेट निकालने के लिए खासे मशहूर हैं. अफरीदी की स्विंग और गति के सामने अभिषेक शर्मा की आक्रमक बल्लेबाज़ी मैच के शुरुआती ओवरों में सबसे बड़ी टक्कर साबित होगी. अगर अभिषेक तेज शॉट्स खेल पाए तो भारत की शुरुआत मजबूत होगी, लेकिन शाहीन ने झटका दिया तो मैच का रुख पलट सकता है.

कुलदीप यादव बनाम फखर ज़मान

भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव का सफेद गेंद से प्रदर्शन शानदार रहा है और खास कर बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ उनकी गेंदबाज़ी असरदार रहती है. पाकिस्तान के फखर ज़मान टीम के बल्लेबाजी स्तंभ हैं और UAE की पिचों पर रन बनाने का खास अनुभव रखते हैं. कुलदीप अगर जल्दी फखर को आउट करते हैं तो पाकिस्तान का मध्यक्रम दबाव में आ सकता है. वहीं, फखर बड़े रन बनाते हैं तो भारत के लिए मुश्किलें बढ़ जाएंगी.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2025 09:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).