Bangladesh vs Sri Lanka, 5th Match Asia Cup 2025 Scorecard: पांचवें टी20 मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश को 6 विकेट से रौंदा, पथुम निसांका ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें BAN बनाम SL का स्कोरकार्ड
Bangladesh National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, Asia Cup 2025 5th Match Scorecard Update: एशिया कप 2025 का आगाज हो गया हैं. इस टूर्नामेंट का पांचवां मुकाबला आज यानी 13 सितंबर को बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अबू धाबी (Abu Dhabi) के शेख जायद स्टेडियम (Sheikh Zayed Stadium) में खेला गया. इस मुकाबले में श्रीलंका की टीम बांग्लादेश ने को छह विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही श्रीलंका की टीम ने जीत के साथ आगाज किया. इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश की अगुवाई लिटन दास (Litton Das) कर रहें हैं. जबकि, श्रीलंका की कमान चरित असलांका (Charith Asalanka) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Team India Stats At Dubai Stadium: दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें ‘मेन इन ब्लू’ के आकंड़ें
बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Bangladesh National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team Scorecard)
Sri Lanka beat Bangladesh by 6 wickets! 🔥
Nissanka and Mishara played amazing knocks to help chase down the target easily. 💪
Big win for Sri Lanka in Abu Dhabi! 🏏👏#AsiaCup2025 #BANvSL #SriLankaCricket #CricketMatch #MatchResult #SLvsBAN #CricketFans #T20Cricket pic.twitter.com/lTY1DF3zEF
— CricShot (@thesportzinfo) September 13, 2025
इस रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान चरित असलांका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 11 रन के स्कोर पर तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 139 रन बनाए. बांग्लादेश की तरफ से शमीम हुसैन ने सबसे ज्यादा नाबाद 42 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान शमीम हुसैन ने 34 गेंदों पर तीन चौका और एक छक्का. शमीम हुसैन के अलावा जेकर अली ने नाबाद 41 रन बनाए.
दूसरी तरफ, श्रीलंका की टीम को नुवान तुषारा ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. श्रीलंका की ओर से वानिंदु हसरंगा ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. वानिंदु हसरंगा के अलावा नुवान तुषारा और दुष्मंथा चमीरा ने एक-एक विकेट चटकाए. श्रीलंका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 140 रन बनाने थे.
बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम का आगाज भी निराशाजनक रहा और महज 13 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. श्रीलंका की टीम ने 14.4 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. श्रीलंका की तरफ से पथुम निसांका ने सबसे ज्यादा 50 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान पथुम निसांका ने 34 गेंदों पर छह चौका और एक छक्का लगाया. पथुम निसांका के अलावा कामिल मिशारा ने नाबाद 46 रन बटोरे.
वहीं, बांग्लादेश की टीम को मुस्तफिजुर रहमान ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. बांग्लादेश की ओर से महेदी हसन ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. महेदी हसन के अलावा मुस्तफिजुर रहमान और तंज़ीम हसन साकिब ने एक-एक विकेट चटकाए.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
बांग्लादेश की बल्लेबाजी: 139/5, 20 ओवर (परवेज़ हुसैन इमोन 0 रन, तंज़ीद हसन तमीम 0 रन, लिटन दास 28 रन, तौहीद हृदोय 8 रन, जेकर अली नाबाद 41 रन और शमीम हुसैन नाबाद 42 रन, महेदी हसन 9 रन, रिशाद हुसैन रन, तंज़ीम हसन साकिब रन, शोरफुल इस्लाम रन और मुस्तफिजुर रहमान रन.)
श्रीलंका की गेंदबाजी: (नुवान तुषारा 1 विकेट, दुष्मंथा चमीरा 1 विकेट, वानिंदु हसरंगा 2 विकेट).
दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:
श्रीलंका की बल्लेबाजी: 140/10, 14.4 ओवर (पथुम निसांका 50 रन, कुसल मेंडिस 3 रन, कामिल मिशारा नाबाद 44 रन, कुसल परेरा 9 रन, दासुन शनाका 1 रन, चैरिथ असलंका नाबाद 10 रन.)
बांग्लादेश की गेंदबाजी: (मुस्तफिजुर रहमान 1 विकेट, महेदी हसन 2 विकेट और तंज़ीम हसन साकिब 1 विकेट).
नोट: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2025 11:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

