Australia vs India T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Australia National Cricket Team, 4th T20I Match: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) का चौथा मुकाबला कल यानी 6 नवंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला क्वींसलैंड (Queensland) के कैरारा ओवल (Carrara Oval) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से खेला जाएगा. तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. अब चौथे टी20 मुकाबले को जीतकर दोनों टीमें सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हुआ था. दूसरे मैच में मजबान टीम ने दर्ज की थी. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के कंधों पर हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

पांच टी20 मैचों की सीरीज के तीन मैच खेले जा चुके हैं और अभी दो मैच बाकी हैं. सीरीज अभी बराबरी पर है. चौथा मुकाबला जो भी टीम अपने नाम करेगी, उसकी सीरीज जीत की संभावना ज्यादा प्रबल हो जाएगी. इसलिए अगला मैच काफी महत्वपूर्ण होने जा रहा है. हालांकि अगले मैच से पहले दोनों टीमों ने अपने अपने स्क्वाड में कुछ बदलाव किए हैं. टीम इंडिया से कुलदीप यादव को वापस बुला लिया गया है, वहीं ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड को भी डोमेस्टिक ​क्रिकेट खेलने के लिए भेज दिया है. ऐसे में अगला मैच में टीमें काफी बदली बदली सी नजर आएंगी.

टीम इंडिया को शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी. इसी तरह कप्तान सूर्यकुमार भी बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और आर्शदीप सिंह से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी और स्पिन विभाग की जिम्मेदारी वरुण चक्रवर्ती पर होगी. ऑस्ट्रेलिया की टीम को अपने कप्तान मिचेल मार्श से दमदार पारी की उम्मीद रहेगी. इसी तरह मैथ्यू शॉर्ट और विकेटकीपर जोश इंग्लिश से भी बेहतरीन बल्लेबाजी की उम्मीद रहेगी. गेंदबाजी की बागडोर जोश हेजलुवड और जेवियर बार्टलेट के हाथों में होगी.

टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा ने पिछले 10 मैचों में 50.20 की औसत से 502 रन बनाए हैं. अभिषेक शर्मा के अलावा तिलक वर्मा ने 10 मैचों में 42.50 की औसत से 255 रन अपने नाम किए हैं. गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने नौ मैचों में 16 विकेट चटकाए हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए कप्तान मिचेल मार्च ने पिछले 10 मैचों में 42.88 की औसत से 343 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में जोश हेजलवुड ने पांच मैचों में नौ विकेट लिए हैं. जोश हेजलवुड से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

पिछले मैच में मिली जीत के बाद टीम इंडिया अपनी प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेगी. टीम इंडिया के उपकप्तान शुभमन गिल अभी तक सीरीज में कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं. ऐसे में गिल से काफी उम्मीदें होंगी. गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह एक और बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे. दूसरी तरफ, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श कमाल की फॉर्म में हैं. मार्श से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. इस मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल की वापसी हो सकती है. ग्लेन मैक्सवेल के आने से टीम को और मजबूती मिलेगी. ट्रेविस हेड एशेज सीरीज की तैयारियों के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं.

टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs AUS T20I Head To Head)

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 35 टी20 मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 21 मुकाबले जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम को महज 12 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, दो मैच बेनतीजा रहा हैं. ऑस्ट्रेलिया में खेले गए 15 मुकाबलों में नौ में टीम इंडिया और पांच में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है. वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा हैं. तटस्थ स्थान पर पांच मैचों में तीन में टीम इंडिया और 22 में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है.

बतौर कप्तान टीम इंडिया के एमएस धोनी ने 13 टी20 इंटरनेशनल मैचों में से नौ जीते हैं. टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 24 जून 2024 को ग्रोस आइलेट में खेले गए आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच में टीम इंडिया ने 205 रनों के कुल स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए 24 रनों से जीत हासिल की थी.

सबसे ज्यादा मुकाबले जीते: टीम इंडिया (35 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 21 जीत).

उच्चतम स्कोर: 26 नवंबर 2023 को तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया द्वारा 20 ओवरों में 235/4 रन.

न्यूनतम स्कोर: 1 फरवरी 2008 को मेलबर्न में टीम इंडिया द्वारा 17.3 ओवरों में 74/10 रन.

सबसे बड़ी जीत (रनों के अंतर से): टीम इंडिया ने 30 मार्च 2014 को मीरपुर में ऑस्ट्रेलिया को 73 रनों से हराया.

सबसे बड़ी जीत (विकेटों के अंतर से): ऑस्ट्रेलिया ने 28 सितंबर 2012 को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टीम इंडिया को 9 विकेट (141 रनों के लक्ष्य) से हराया.

सबसे छोटी जीत (रनों के अंतर से): ऑस्ट्रेलिया ने 21 नवंबर 2018 को ब्रिस्बेन में टीम इंडिया को 4 रनों से हराया.

सबसे छोटी जीत (विकेटों के अंतर से): टीम इंडिया ने 23 नवंबर 2023 को विशाखापत्तनम में ऑस्ट्रेलिया को 2 विकेट से हराया.

सबसे ज़्यादा रन: टीम इंडिया के विराट कोहली द्वारा 23 मैचों में 794 रन.

उच्चतम स्कोर: ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन द्वारा 31 जनवरी 2016 को सिडनी में 71 गेंदों में नाबाद 121 रन.

उच्चतम औसत (न्यूनतम 5 पारियां): टीम इंडिया के हार्दिक पांड्या द्वारा 58.75 (14 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 235 रन).

नोट: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.