Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
न्यूजीलैंड टीम को इस मैच में घरेलू परिस्थितियों का फायदा मिलेगा और वेस्टइंडीज के खिलाफ न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है. न्यूजीलैंड टीम ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज भी जीती है जिससे टीम का मनोबल ऊपर है और इस मैच में भी न्यूजीलैंड टीम आगे नजर आ रही है. वेस्टइंडीज की टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है और वह इस सीरीज में भी अपने प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी.
New Zealand National Cricket Team vs West Indies Cricket Team, 1st T20I Match 2025 Satta Bazar Favorite Team: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) का पहला मुकाबला आज यानी 5 नवंबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ऑकलैंड (Auckland) के ईडन पार्क (Eden Park) में खेला जा रहा हैं. वेस्टइंडीज टीम इस दौरे पर पांच टी20 मैच 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलेगी. दोनों टीमों की कोशिश इस पहले मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त बनाने के ऊपर रहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में न्यूजीलैंड की अगुवाई मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहें हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की कमान शाई होप (Shai Hope) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. यह भी पढ़ें: New Zealand vs West Indies, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: पहले टी20 में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
न्यूजीलैंड टीम को इस मैच में घरेलू परिस्थितियों का फायदा मिलेगा और वेस्टइंडीज के खिलाफ न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है. न्यूजीलैंड टीम ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज भी जीती है जिससे टीम का मनोबल ऊपर है और इस मैच में भी न्यूजीलैंड टीम आगे नजर आ रही है. वेस्टइंडीज की टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है और वह इस सीरीज में भी अपने प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी. पिछले कुछ सालों में वेस्टइंडीज की कमजोरी बल्लेबाजी में स्थिरता की कमी रही है. वेस्टइंडीज आगामी टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए सीरीज में अपने सभी खिलाड़ियों को मौका देना चाहेगी.
न्यूजीलैंड की टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पिछले पांच मुकाबलों में से तीन मैच जीते हैं दूसरे तरफ वेस्टइंडीज की टीम ने अपने पिछले पांच मुकाबलों में से चार मैच जीते हैं. वेस्टइंडीज ने हाल ही में बांग्लादेश को 3-0 से हराया है तो दूसरी तरफ न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज 1-0 से हारी है.
न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज मैच पर सट्टा बाजार गर्म (NZ vs WI Satta Bazar)
इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (NZ vs WI Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में न्यूजीलैंड की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन वेस्टइंडीज की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.
डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2025 12:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

