India National Cricket Team vs Australia National Cricket Team, 4th T20I Match 2025 Live Toss And Scorecard Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) का चौथा मुकाबला आज यानी 6 नवंबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला क्वींसलैंड (Queensland) के कैरारा ओवल (Carrara Oval) में खेला जा रहा हैं. तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. अब चौथे टी20 मुकाबले को जीतकर दोनों टीमें सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हुआ था. दूसरे मैच में मजबान टीम ने दर्ज की थी. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के कंधों पर हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. यह भी पढ़ें: Australia vs India 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: चौथे टी20 में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा ने पिछले 10 मैचों में 50.20 की औसत से 502 रन बनाए हैं. अभिषेक शर्मा के अलावा तिलक वर्मा ने 10 मैचों में 42.50 की औसत से 255 रन अपने नाम किए हैं. गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने नौ मैचों में 16 विकेट चटकाए हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए कप्तान मिचेल मार्च ने पिछले 10 मैचों में 42.88 की औसत से 343 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में जोश हेजलवुड ने पांच मैचों में नौ विकेट लिए हैं. जोश हेजलवुड से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 35 टी20 मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 21 मुकाबले जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम को महज 12 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, दो मैच बेनतीजा रहा हैं. ऑस्ट्रेलिया में खेले गए 15 मुकाबलों में नौ में टीम इंडिया और पांच में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है. वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा हैं. तटस्थ स्थान पर पांच मैचों में तीन में टीम इंडिया और 22 में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है.
नोट: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY