पाकिस्तान दौरे पर जाने से पहले अटल बिहारी वाजपेयी ने टीम इंडिया को दी थी ऐसी सलाह जिससे गांगुली एंड कंपनी ने जीत लिया था सभी का दिल

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 93 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्हें राजधानी दिल्ली के ऐम्स अस्पताल में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था. वाजपेयी का हाल जानने पीएम मोदी 24 घंटो में दो बार ऐम्स अस्पताल गए थे.

(Photo: Facebook page Atal Bihari Vajpayee )

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 93 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्हें राजधानी दिल्ली के ऐम्स अस्पताल में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था. वाजपेयी का हाल जानने पीएम मोदी 24 घंटो में दो बार ऐम्स अस्पताल गए थे. कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य कई नेता एम्स गए थे.

वैसे अटल बिहारी वाजपेयी बड़े नेता तो थे ही मगर साथ ही खेलों में भी रूचि रखते थे. 2004 में जब गांगुली के नेतृत्व में टीम इंडिया पाकिस्तान के दौरे पर गई थी तब अटल बिहारी ही देश का नेतृत्व कर रहे थे. पाकिस्तान रवाना होने से पहले अटल जी ने पूरी भारतीय टीम से मुलाक़ात की थी. इस दौरान उन्होंने गांगुली को एक बात तोहफे में दी थी जिसपर ख़ास संदेश लिखा हुआ था.

यह भी पढ़े: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पांच दमदार भाषण, जिसे आज भी लोग सुनना करते हैं पसंद

अटल बिहारी ने बैट पर लिखा खेल ही नहीं, दिल भी जीतिए, शुभकामनाएं. वाजपेयी ने दोनों देशों के बीच के रिश्तों को सुधारना चाहते थे और इसीलिए उन्होंने टीम इंडिया के पाकिस्तान दौरे को हरी झंडी दी थी. हालांकि, उस दौरान इस फैसले पर कई लोगों ने सवाल खड़े किए थे.

बहरहाल, टीम इंडिया ने पाकिस्तान में जाकर मेजबान टीम को धो डाला था. भारतीय टीम ने 3-2 से वन-डे सीरीज और 2-1 से टेस्ट सीरीज जीती थी.

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs AFG 1st ODI Match Key Player Battles: रोहित शर्मा, केएल राहुल और राशिद खान पर रहेंगी नजरें, पहले वनडे में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिल सकती है कांटे की टक्कर

England Women vs Sri Lanka Women, T20 World Cup 2026 1st Match Live Score Update: महिला टी20 वर्ल्ड कप के उद्घाटन मुकाबले में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच रोमांचक जंग, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England Women vs Sri Lanka Women, T20 World Cup 2026 1st Match Live Toss And Scorecard: एजबेस्टन में श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापथु ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

IND vs AFG, 1st ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम अफगानिस्तान का मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी