क्रिकेट

Asia Cup 2025: 'ऑपरेशन व्हाइट बॉल' के बाद आईसीसी के सामने भी पाकिस्तान 'क्लीन बोल्ड', मांग खारिज

भारत के खिलाफ एशिया कप 2025 में करारी शिकस्त झेलने के बाद पाकिस्तान की एक बार फिर किरकिरी हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एशिया कप 2025 से मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की मांग को आधिकारिक तौर पर खारिज कर दिया है.

Asia Cup 2025: 'ऑपरेशन व्हाइट बॉल' के बाद आईसीसी के सामने भी पाकिस्तान 'क्लीन बोल्ड', मांग खारिज
India vs Pakistan Asia Cup 2025 (Photo- @Amanriz78249871/X)

नई दिल्ली, 16 सितंबर : भारत के खिलाफ एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में करारी शिकस्त झेलने के बाद पाकिस्तान की एक बार फिर किरकिरी हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने एशिया कप 2025 से मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की मांग को आधिकारिक तौर पर खारिज कर दिया है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, आईसीसी के संचालन या कानूनी विभाग की ओर से भेजे गए पत्र से स्पष्ट हो गया है कि रविवार को दुबई में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान हुए हाथ न मिलाने के विवाद में मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट की कोई भूमिका नहीं थी. आईसीसी ने पाकिस्तान के इस दावे का खंडन किया है कि मैच रेफरी भारतीय टीम की ओर से काम कर रहे थे. यह भी पढ़ें : BAN vs AFG Asia Cup 2025, Abu Dhabi Weather & Pitch Report: बांग्लादेश बनाम अफ़ग़ानिस्तान एशिया कप मैच का खेल बिगाड़ेगी बारिश या खिलाड़ी मचाएंगे तांडव, जानिए कैसा रहेगा अबू धाबी का मौसम और शेख जायद स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

पीसीबी ने भारत-पाकिस्तान मैच के बाद आईसीसी से कहा था कि अगर जिम्बाब्वे के अधिकारी को उनके पद से नहीं हटाया गया, तो पाकिस्तान एशिया कप 2025 के अपने अगले मैच का बहिष्कार करेगा. पाकिस्तान ने बुधवार को यूएई के खिलाफ अपना अंतिम ग्रुप मुकाबला खेलना है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीसीबी ने आईसीसी को लिखे पत्र में पाइक्रॉफ्ट को पद से हटाने की मांग की है. बोर्ड का आरोप है कि पाइक्रॉफ्ट ने मुकाबले के दौरान पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा को भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से हाथ न मिलाने को कहा था. पीसीबी ने दावा किया है कि पाइक्रॉफ्ट सूर्यकुमार यादव को एक तरफ ले गए और उन्हें भी हाथ न मिलाने का यही संदेश दिया.

पत्र में पूछा गया है कि मैच रेफरी एक कप्तान को दूसरे कप्तान से हाथ न मिलाने के लिए कैसे कह सकता है? बोर्ड ने आरोप लगाया है कि मैच रेफरी भारतीय खिलाड़ियों को खेल भावना और खेल की मर्यादा के खिलाफ आचरण करने से रोकने में नाकाम रहे. भारत ने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर 'सुपर 4' के लिए क्वालीफाई कर लिया है. वहीं, ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में पाकिस्तान की टीम 2 में से 1 मैच जीत चुकी है. यह टीम दूसरे स्थान पर मौजूद है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2025 02:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).