Lindsey Vonn Crash Video: मिलानो कॉर्टिना 2026 विंटर ओलंपिक्स (Milan Cortina 2026 Winter Olympics) में रविवार को उस वक्त सन्नाटा पसर गया, जब अमेरिका की दिग्गज स्कीयर लिंडसे वॉन (Lindsey Vonn) महिला डाउनहिल फाइनल (Women's Downhill Final) के दौरान एक भीषण हादसे का शिकार हो गईं. ऐतिहासिक वापसी की कोशिश कर रही 41 वर्षीय वॉन को ट्रैक पर प्राथमिक उपचार देने के बाद हेलीकॉप्टर के जरिए अस्पताल ले जाया गया. इस घटना के बाद रेस को लगभग आधे घंटे के लिए रोकना पड़ा. मैच शुरू होने के मात्र 13 सेकंड बाद ही वॉन ने अपना नियंत्रण खो दिया. तेज रफ्तार के दौरान उनका दाहिना हाथ कोर्स के चौथे गेट से टकरा गया, जिससे संतुलन बिगड़ गया. एक जंप के दौरान वे हवा में ही मुड़ गईं और बर्फ पर साइड के बल गिरते हुए कई बार लुढ़कीं.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वॉन दर्द से कराह रही थीं और मेडिकल टीम ने लगभग 15 मिनट तक ढलान पर ही उनका उपचार किया. ढलान अत्यधिक खड़ी होने के कारण उन्हें एम्बुलेंस के बजाय रेस्क्यू हेलीकॉप्टर की मदद से एयरलिफ्ट करना पड़ा. यूएस स्की टीम ने फिलहाल उनकी चोट की गंभीरता पर कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है. यह भी पढ़ें: Olympic Winter Games 2026 Google Doodle: विंटर ओलंपिक 2026! गूगल ने समर्पित किया खास डूडल, अमेरिका की ऐतिहासिक जीत का मनाया जश्न
लिंडसे वॉन का भयानक एक्सीडेंट
🚨🇺🇸 US skiing star Lindsey Vonn is airlifted to the hospital after crashing just 13 seconds into her downhill run in the Olympic final.
The three-time medalist came into the Games with a “completely ruptured” ACL in her left knee. pic.twitter.com/bXpWTNms2m
— Alex Salvi (@alexsalvinews) February 8, 2026
चोट के बावजूद मैदान में उतरी थीं वॉन
लिंडसे वॉन का इस ओलंपिक रेस में हिस्सा लेना ही किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा था. महज नौ दिन पहले ही स्विट्जरलैंड में एक वर्ल्ड कप इवेंट के दौरान उनके घुटने की लिगामेंट (ACL) फट गई थी और मेनिस्कस में गंभीर चोट आई थी.
इतना ही नहीं, वॉन के दाहिने घुटने में पहले से ही आंशिक टाइटेनियम रिप्लेसमेंट हो चुका है. इन तमाम बाधाओं के बावजूद, उन्होंने शुक्रवार और शनिवार को ट्रेनिंग रन पूरे किए थे और अपने अंतिम अभ्यास सत्र में तीसरा सबसे तेज़ समय दर्ज किया था.
लिंडसे वॉन क्रैश वीडियो
🚨BREAKING:
Lindsey Vonn suffers a horrible crash 13 seconds into her downhill race.
She was airlifted out.
Prayers lifted for Lindsey🙏😪 pic.twitter.com/lpSCoLV0K6
— Sheri Unfiltered™ (@FFT1776) February 8, 2026
हेलीकॉप्टर से ले जाया गया अस्पताल
खेल भावना और परिणाम
इस हादसे के समय स्टैंड्स में अमेरिकी रैपर स्नूप डॉग सहित कई मशहूर हस्तियां मौजूद थीं. वॉन की दुर्घटना के बाद खेल प्रेमियों में निराशा छा गई, लेकिन 30 मिनट की देरी के बाद रेस फिर से शुरू हुई.
अमेरिकी टीम के लिए सुखद खबर यह रही कि वॉन की साथी ब्रीजी जॉनसन ने 1:36.10 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता. जर्मनी की एम्मा आइचर को रजत और इटली की सोफिया गोगिया को कांस्य पदक मिला. अंतरराष्ट्रीय स्की फेडरेशन (FIS) के अध्यक्ष जोहान एलियाश ने वॉन के साहस की प्रशंसा करते हुए कहा कि 41 साल की उम्र में शुरुआती गेट तक पहुंचना ही उनकी दृढ़ता का प्रमाण है.













QuickLY