विदेश

Alaska Airlines Emergency Landing: अलास्का एयरलाइंस की खिड़की का हिस्सा हवा में उड़ जाने से पोर्टलैंड एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित! (Watch Video)

अलास्का एयरलाइंस में सवार यात्रियों के साथ एक बड़ा हादसा होने से बच गया. दरअसल आसमान में उड़ते समय एयरलाइंस का एक खिड़की का हिस्सा हवा में उड़ गया. जिसके बाद विमान का पोर्टलैंड एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई

Alaska Airlines Emergency Landing: अलास्का एयरलाइंस की खिड़की का हिस्सा हवा में उड़ जाने से पोर्टलैंड एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित! (Watch Video)
Alaska Airlines Emergency - Twitter

Alaska Airlines Emergency Landing: अलास्का एयरलाइंस में सवार यात्रियों के साथ एक बड़ा हादसा होने से बच गया. दरअसल आसमान में उड़ते समय एयरलाइंस का एक खिड़की का हिस्सा हवा में उड़ गया. जिसके बाद विमान का पोर्टलैंड एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई. बताया जा रहा है कि विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित है. लेकिन लोग डरे हुए हैं. क्योंकि विमान  नीचे उतरने तक सभी की सांस आसमान में लटकी रही. घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो में देखा जा सकता है कि  विमान में सवार सभी लोग डरे और सहमे हैं.  जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात, 5 जनवरी को यह हादसा हुआ.

जानें अलास्का एयरलाइंस ने क्या कहा:

वहीं इस मामले में अलास्का एयरलाइंस की तरफ से कहा गया कि  उड़ानसंख्या AS1282 से जुड़ी एक घटना से  हम अवगत हैं. जैसे ही अधिक जानकारी उपलब्ध होगी हम उसे साझा करेंगे.

Video:

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2024 09:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).