अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024: जंग के बीच इजराइल के PM नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप को दी जीत की बधाई
इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को 'इतिहास की सबसे बड़ी वापसी' के लिए बधाई दी है.
इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने फिलिस्तीन, लेबनान और ईरान के खिलाफ चल रहे संघर्ष के बीच रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को 'इतिहास की सबसे बड़ी वापसी' के लिए बधाई दी है. अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप ने जीत हासिल कर ली है. वह अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे. दूसरी ओर, डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस ने भी मुकाबले में मजबूती से डटी रहीं और 224 सीटों पर बढ़त बनाई. पूरे चुनाव के दौरान कमला हैरिस चर्चा में बनी रहीं, लेकिन अंततः ट्रंप ने जीत का परचम लहराया.
Dear Donald and Melania Trump,
Congratulations on history’s greatest comeback!
Your historic return to the White House offers a new beginning for America and a powerful recommitment to the great alliance between Israel and America.
This is a huge victory!
In true friendship,… pic.twitter.com/B54NSo2BMA
— Benjamin Netanyahu - בנימין נתניהו (@netanyahu) November 6, 2024
चुनाव में जिन 7 स्विंग स्टेट की सबसे ज्यादा चर्चा थी, वहां ट्रंप का जादू चला है. डोनाल्ड ट्रंप ने अब तक दो राज्यों में जीत हासिल की है और पांच राज्यों में आगे चल रहे हैं. यह ट्रंप के लिए टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है. स्विंग स्टेट में मिशिगन, विस्कॉन्सिंन, पेंसिलवेनिया ट्रंप के हाथों में तकरीबन आ चुके हैं. जार्जिया, नॉर्थ केरोलिना में ट्रंप की जीत हो चुकी है. एरिजोना में कांटे की टक्कर में भी ट्रंप आगे चल रहे हैं.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2024 01:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

