भारत में पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी को लेकर UAE और इंडोनेशिया ने भी की निंदा
पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ बीजेपी से निलंबित नूपुर शर्मा की तरफ से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मचा हंगामा शांत होता नहीं दिख रहा है. कतर, कुवैत, ईरान आदि इस्लामिक देशों के बाद कड़े शब्दों में निंदा के बाद इस्लामिक देशों में यूएई और इंडोनेशिया ने भी पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादितटिप्पणी करने को लेकर निंदा की है
भारत में पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ बीजेपी से निलंबित नूपुर शर्मा की तरफ से की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मचा हंगामा शांत होता नहीं दिख रहा है. भारत के साथ ही इस्लामिक देशों में कतर, कुवैत, ईरान आदि के बाद यूएई ने भी पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी को लेकर कड़े शब्दों में निंदा की है.
सोमवार को यूएई के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, जो व्यवहार नैतिक मूल्यों और सिद्धांतों के खिलाफ है, उसे यूएई खारिज करता है. यूएई ने कहा कि सभी धार्मिक प्रतीकों का सम्मान किया जाना चाहिए और हेट स्पीच को पूरी तरह से हतोत्साहित किया जाना चाहिए. पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी का इंडोनेशिया ने भी कड़े शब्दों में निंदा की हैं.
UAE condemns statements insulting the Prophet in Indiahttps://t.co/sGtQnTNdbA
— وزارة الخارجية والتعاون الدولي (@MoFAICUAE) June 6, 2022
इंडोनेशिया ने भी निंदा की:
Indonesia strongly condemns unacceptable derogatory remarks against Prophet Muhammad PBUH by two Indian politicians. This message has been conveyed to Indian Ambassador in Jakarta.
— MoFA Indonesia (@Kemlu_RI) June 6, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2022 09:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

