विदेश

Iraq Stampede: इराक में फुटबॉल मैच के दौरान मची भगदड़ में दो की मौत, खौफनाक VIDEO आया सामने

इराक में स्थित स्टेडियम में लोग टूर्नामेंट का फाइनल मैच देखने के लिये इकट्ठा हुए तब यह भगदड़ मची. यह देश में चार दशक में पहला अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट था.

Iraq Stampede: इराक में फुटबॉल मैच के दौरान मची भगदड़ में दो की मौत, खौफनाक VIDEO आया सामने
Iraq Stampede (Photo Credit : Twitter)

Iraq Stampede Video: इराक के प्रमुख शहर बसरा के एक स्टेडियम में हो रहे फुटबॉल मैच के दौरान मची भगदड़ में कई लोगों की मौत हो गई, और सैंकड़ों लोग घायल हो गए. समाचार एजेंसी अलजजीरा ने इराक के गृहमंत्री के हवाले से लिखा है कि गुरुवार को हुई इस भगदड़ में दो लोगों की मौत हो गई तो वहीं 80 लोग घायल हो गए हैं.

इराकी न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार दक्षिणी इराक में स्थित स्टेडियम में लोग टूर्नामेंट का फाइनल मैच देखने के लिये इकट्ठा हुए तब यह भगदड़ मची. यह देश में चार दशक में पहला अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट था.

बसरा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के बाहर हुई इस घटना में करीब 80 लोग घायल हैं. इराक 1979 के बाद पहली बार टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2023 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).