Pregnant Tourist Died: पुर्तगाल में भारतीय महिला पर्यटक की मौत पर बवाल, स्वास्थ्य मंत्री ने दिया इस्तीफा
राजधानी लिस्बन में महिला पर्यटक को भर्ती करने के लिए एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल ले जाया जा रहा था, इसी दौरान कार्डियक अरेस्ट से उसकी मौत हो गई.
Pregnant Indian Tourist Died In Portugal: पुर्तगाल में अस्पताल के मेटरनिटी वार्ड में जगह न मिलने की वजह से भारतीय महिला पर्यटक की मौत हो गई थी. इस मामले को लेकर पुर्तगाल की स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मार्ता टेमिडो (Dr. Marta Temido) ने अपना इस्तीफा दे दिया है.
राजधानी लिस्बन में महिला पर्यटक को भर्ती करने के लिए एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल ले जाया जा रहा था, इसी दौरान कार्डियक अरेस्ट से उसकी मौत हो गई. हालांकि, ये पहला ऐसा मामला नहीं है. पिछले कुछ समय में ऐसे कई मामले पुर्तगाल में देखे जा चुके हैं, जहां अस्पताल में मेडिकल स्टाफ और व्यवस्था की कमी का असर मरीजों की जान पर पड़ा है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने कहा कि गर्भवती महिला की मौत आखिरी ऐसी घटना थी, जो उन्हें इस्तीफे के फैसले तक ले गई.
Agradeço todo o trabalho desenvolvido pela Dra. Marta Temido, muito em especial no período excecional do combate à pandemia da #COVID19. O @govpt prosseguirá as reformas em curso tendo em vista fortalecer o #SNS e a melhoria dos cuidados de saúde prestados aos portugueses.
— António Costa (@antoniocostapm) August 30, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2022 04:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

