Chinese Rocket Uncontrolled: खतरा! आज अंतरिक्ष से धरती पर गिरेगा चीनी रॉकेट का मलबा, वैज्ञानिकों ने जारी किया अलर्ट
वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि चीन का भारी-भरकम रॉकेट पांच नवंबर को वायुमंडल में ध्वस्त हो जाएगा. मेंग्शन का वजन करीब 23 टन, ऊंचाई 58.7 फुट और मोटाई 13.8 फुट है.
एक बार फिर चीन के एक स्पेस रॉकेट का अनियंत्रित मलबा धरती पर गिरने वाला है. एयरोस्पेस एक्सपर्ट के मुताबिक ये रॉकेट करीब 23 टन का है. शनिवार यानी 5 नवंबर को ये वायुमंडल में टूट जाएगा. इसके बाद धरती पर इसके टुकड़े कहां गिरेंगे इसकी कोई गारंटी नहीं है, लेकिन इसके अमेरिका, सेंट्रल और साउथ अमेरिका, अफ्रीका, भारत, चीन, दक्षिण पूर्व एशिया और ऑस्ट्रेलिया पर गिरने की संभावना है. लिहाजा वैज्ञानिकों ने संभावित खतरे को लेकर अलर्ट जारी किया है.
वैज्ञानिक अब चीनी अधिकारियों से रॉकेट का रास्ता निर्धारित करने के लिए अधिक जानकारी देने का आह्वान कर रहे हैं. इस रॉकेट को सोमवार को तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन से लॉन्च किया गया था. वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि चीन का भारी-भरकम रॉकेट पांच नवंबर को वायुमंडल में ध्वस्त हो जाएगा. मेंग्शन का वजन करीब 23 टन, ऊंचाई 58.7 फुट और मोटाई 13.8 फुट है.
Massive Chinese rocket booster headed for an uncontrolled fall through the atmosphere, sparking concerns that pieces of the giant vehicle could crash to Earth https://t.co/ziT96C6aa1
— Bloomberg (@business) November 4, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2022 03:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

