PM Modi Strict On LAC: पीएम मोदी ने चीन को दिखाया आईना, शी जिनपिंग से बातचीत में LAC का मुद्दा उठाया
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ संक्षिप्त बातचीत में पीएम मोदी ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तनाव का मुद्दा उठाया. दोनों नेताओं के बीच ये मुलाकात ऐसे वक्त पर हुई, जब कुछ ही दिन में दिल्ली में G20 समिट होना है.
प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बातचीत की. चीनी पक्ष की ओर से भारतीय पक्ष के साथ द्विपक्षीय बैठक का अनुरोध लंबित था. हालांकि, दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच लीडर्स लाउंज में अनौपचारिक बातचीत हुई.
बताया जा रहा है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ संक्षिप्त बातचीत में पीएम मोदी ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तनाव का मुद्दा उठाया. दोनों नेताओं के बीच ये मुलाकात ऐसे वक्त पर हुई, जब कुछ ही दिन में दिल्ली में G20 समिट होना है. भारत और चीन के बीच मई 2020 में गलवान हिंसक झड़प हुई थी. इसके बाद पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच यह दूसरी अनौपचारिक बातचीत थी.
There was a pending request from the Chinese side for a bilateral meeting with the Indian side. PM Modi and Chinese President Xi Jinping, however, had an informal conversation in the Leaders' Lounge during the BRICS Summit in South Africa: Sources
(file photo) pic.twitter.com/zoU43HgAxh
— ANI (@ANI) August 25, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2023 10:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

