देश

PM Modi Leaves For Qatar: 2 दिवसीय कतर यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, दोहा में शेख तमीम बिन हमद अल थानी के साथ करेंगे द्विपक्षीय बैठक- VIDEO

पीएम मोदी अपनी 2 दिवसीय यूएई यात्रा खत्म करके बुधवार रात कतर के लिए रवाना हो गए हैं. गुरुवार को पीएम मोदी दोहा में कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे.

PM Modi Leaves For Qatar: 2 दिवसीय कतर यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, दोहा में शेख तमीम बिन हमद अल थानी के साथ करेंगे द्विपक्षीय बैठक- VIDEO
PM Modi Credit- ANI

PM Modi Leaves For Qatar: पीएम मोदी अपनी 2 दिवसीय यूएई यात्रा खत्म करके बुधवार रात कतर के लिए रवाना हो गए हैं. गुरुवार को पीएम मोदी दोहा में कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. पीएम मोदी की कतर यात्रा भारत की विदेश नीति को लेकर काफी अहम मानी जा रही है. दरअसल, अगस्त 2022 से कतर की जेल में बंद 8 पूर्व भारतीय नौसेना के अधिकारियों की रिहाई हो गई है. इसे भारत की कूटनीतिक जीत के तौर पर देखा जा रहा है. इससे पहले पीएम मोदी 2 दिन तक यूएई में थे. यहां उन्होंने UPI Rupay कार्ड लॉन्च किया था. इसके अलावा यूएई के साथ कई समझौतों पर MoU साइन किया था. बुधवार को पीएम मोदी ने अबू धाबी में स्वामीनारायण संस्था ( बीएपीएस ) मंदिर का उद्घाटन भी किया.

देखें VIDEO:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2024 11:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).