Pakistan: इमरान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव हुआ खारिज, नहीं हुई वोटिंग, विदेशी साजिश का आरोप
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में इमरान खान के खिलाफ अविश्वाश प्रस्ताव खारिज कर दिया है. पीएम इमरान खान इस वक्त राष्ट्रपति आरिफ अल्वी के साथ बैठक कर रहे हैं.
Pakistan: पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में इमरान खान के खिलाफ अविश्वाश प्रस्ताव खारिज कर दिया है. डिप्टी स्पीकर कासिम खान सूरी ने विदेशी साजिश का आरोप लगाकर नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर कासिम खान सूरी ने अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया है और सदन में वोटिंग नहीं होने दी है. इसके साथ ही पाकिस्तान की नेशनल असेंबली की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया है. संसद की अगली बैठक 25 अप्रैल को आयोजित की जाएगी. वहीं विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जा सकती है.
इमरान खान ने राष्ट्रपति से मिलकर पाकिस्तान की संसद भंग करने की सिफारिश की है. मुल्क को को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा "पाकिस्तान की आवाम चुनाव की तैयारी करे. मेरे खिलाफ विदेशी साजिश हुई है. मैं स्पीकर के फैसले पर हर पाकिस्तानी को बधाई देता हूं. अविश्वास प्रस्ताव हमारे खिलाफ एक विदेशी साजिश थी. पाकिस्तान को तय करना चाहिए कि उन पर कौन शासन करे. किसी भी विदेशी ताकत को ये तय करने का हक नहीं है. लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव होने चाहिए."
Pakistan National Assembly Deputy Speaker rejects the no-confidence motion against PM Imran Khan, declares it unconstitutional
(Source: PTV Parliament) pic.twitter.com/iDuaAIGlPJ
— ANI (@ANI) April 3, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2022 01:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

