Pakistan: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच सेना ने दी सफाई, कहा- आज जो भी हुआ उसमें हमारी कोई भूमिका नहीं
पाकिस्तानी सेना ने कहा " आज की राजनीतिक प्रक्रिया से कोई लेना-देना नहीं है. सेना की इसमें कोई भूमिका नही है.
3 अप्रैल: पाकिस्तान (Pakistan) में बिगड़े सियासी हालात पर सेना का पहला बयान आया है. इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के महानिदेशक बाबर इफ्तिखार (Babar Iftikhar) ने कहा कि सेना (Pakistan Army) का राजनीतिक प्रक्रिया से कोई लेना-देना नहीं है. आज जो हुआ है वो राजनीतिक प्रक्रिया है. इसमें सेना की कोई भूमिका नहीं है" आपको बता दें कि प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की सिफारिश पर राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने संसद को भंग कर दिया है. अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. सुप्रीम कोर्ट विपक्ष की याचिका पर सुनवाई के लिए स्पेशल बेंच का गठन किया है. ऐसे में कह सकते है कि अभी पाकिस्तान में सियासी घमासान जारी रहेगा.
"Absolutely not. Whatever happened today, Army has no role in it," said Babar Iftikhar, Director-General of Inter-Services Public Relations, in response to a question on Dissolution of National Assembly of Pakistan, this afternoon
(Source: Geo News, Pakistan ) pic.twitter.com/WSfsbCfdij
— ANI (@ANI) April 3, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2022 03:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

