Nepal Plane Crash: नेपाल में लापता विमान हुआ क्रैश, मुस्टांग में मिला मलबा, फ्लाइट में सवार थे 4 भारतीय
घासा में एक तेज धमाके की रिपोर्ट सामने आई थी. अब कोबन गांव के मुस्टांग में विमान का मलबा मिला है.
Nepal Missing Plane Crash: नेपाल में पोखरा से जोमसोम जा रहा यात्री विमान लापता हो गया, जिसे मानापाथी हिमालय के निचले हिस्से यानी की मस्टैंग के कोवांग में देखा गया है. जोमसोम एयरपोर्ट के ट्रैफिक कंट्रोलर ने कहा है कि घासा में एक तेज धमाके की रिपोर्ट सामने आई थी. अब कोबन गांव के मुस्टांग में विमान का मलबा मिला है.
नेपाल में तारा एयर 9 NAET ट्विन-इंजन वाले एक विमान से संपर्क टूट गया है. इसमें 19 यात्री सवार थे. साथ ही तीन क्रू मेंबर्स भी थे. लापता विमान में 4 भारतीय और 3 जापानी नागरिक भी सवार थे. शेष नेपाली नागरिक थे. एयरपोर्ट अधिकारी ने बताया कि विमान ने पोखरा से जोमसोम के लिए सुबह 9:55 बजे उड़ान भरी थी. ये फ्लाइट पोखरा से जॉमसम जा रही थी. इसे 10 बजकर 20 मिनट पर लैंड करना था. लेकिन 11 बजे के बाद से अब तक इस विमान से संपर्क नहीं हो पाया है.
According to the information given by the locals to the Nepal Army, the Tara Air plane crashed at the mouth of the Lamche river under the landslide of Manapathi Himal. Nepal Army is moving towards the site from the ground and air route: Army spokesperson Narayan Silwal— ANI (@ANI) May 29, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2022 04:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

