विदेश

Morocco Earthquake Visuals: मोरक्को में 6.8 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, मलबे में दबकर 115 लोगों की मौत

उत्तरी अफ्रीका के मोरक्को शहर में शुक्रवार को शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. स्थानीय समाचार एजेंसी के अनुसार इसकी तीव्रता 6.8 मापी गई है. भूकंप की यह तीव्रता बहुत खतरनाक मानी जाती है.

Morocco Earthquake Visuals: मोरक्को में 6.8 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, मलबे में दबकर 115 लोगों की मौत
Morocco Earthquake Visuals (Photo Credit: Twitter)

Morocco Earthquake: उत्तरी अफ्रीका के मोरक्को शहर में शुक्रवार को शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. स्थानीय समाचार एजेंसी के अनुसार इसकी तीव्रता 6.8 मापी गई है. भूकंप की यह तीव्रता बहुत खतरनाक मानी जाती है. इस शक्तिशाली भूकंप ने शुक्रवार देर रात कई शहरों में इमारतें गिरा दीं और लोगों को अपने घरों से भागना पड़ा. भारतीय समय अनुसार, शुक्रवार को मोरक्को में भूकंप के झटके रात तकरीबन 11 बजे महसूस किए गए. जिसकी भयानक वीडियो भी सामने आई. रिपोर्ट्स के मुताबिक मलबे में अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. वहीं बीएनओ न्यूज़ के अनुसार, मोरक्को में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर कम से कम 115 हो गई, बचाव कार्य अभी भी जारी है. नीचे आप वीडियो देख सकतें हैं.

देखें वीडियो:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2023 07:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).