विदेश

14 Million Job Cut In Future: दुनिया भर में जारी रहेगी छंटनी! वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की रिपोर्ट बढ़ा देगी चिंता

दुनियाभर में छंटनी का दौर जारी है. बड़ी कंपनी से लेकर छोटे संस्थानों में भी मंदी के चलते बड़े पैमाने पर छंटनी हो रही है. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की रिपोर्ट का अनुमान है कि 2027 तक दुनिया भर में 14 मिलियन नौकरियां जा सकती हैं.

14 Million Job Cut In Future: दुनिया भर में जारी रहेगी छंटनी! वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की रिपोर्ट बढ़ा देगी चिंता
Layoffs Representative Image (Photo Credit: Pixabay)

दुनियाभर में छंटनी का दौर जारी है. बड़ी कंपनी से लेकर छोटे संस्थानों में भी मंदी के चलते बड़े पैमाने पर छंटनी हो रही है. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (World Economic Forum) की रिपोर्ट का अनुमान है कि 2027 तक दुनिया भर में 14 मिलियन नौकरियां जा सकती हैं. अपनी "द फ्यूचर ऑफ जॉब्स रिपोर्ट 2023" में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने अनुमान लगाया है कि 2027 तक दुनिया भर में 14 मिलियन नौकरियां जा सकती हैं. Google Layoffs: गूगल फिर से करेगा छंटनी? CEO Sundar Pichai ने दिए संकेत, अब तक 12 हजार कर्मचारियों की गई नौकरी.

पूरी दुनिया गंभीर आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रही है. हर किसी को आर्थिक मंदी (Economic Recession) का डर सता रहा है. नौकरी पेशा लोगों पर इसका बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है. छंटनी का यह दौर पिछले साल से ही चल रहा है और 2023 में भी इसकी रफ्तार कम नहीं हुई है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2023 11:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).