WhatsApp New Video Call Feature: 32 लोग वीडियो कॉल पर एकसाथ कर सकेंगे बातचीत, लिंक के जरिए किसी को भी कर सकेंगे Invite
व्हाट्सऐप के 32 यूजर वीडियो कॉल पर एकसाथ एकसाथ बातचीत कर सकेंगे. अभी तक व्हाट्सऐप के वीडियो कॉल से सिर्फ 8 लोग ही जुड़ सकते थे.
WhatsApp Video Call: व्हाट्सऐप (WhatsApp) अपने यूजर्स को Video Call पर एक बड़ी सुविधा देने जा रहा है. व्हाट्सऐप के 32 यूजर वीडियो कॉल पर एकसाथ एकसाथ बातचीत कर सकेंगे. अभी तक व्हाट्सऐप के वीडियो कॉल से सिर्फ 8 लोग ही जुड़ सकते थे. User कॉल के विकल्प में जा कर ‘कॉल लिंक’ बना सकेंगे और इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ शेयर कर सकेंगे. इस सुविधा के लिए आपकोव्हाट्सऐप को ‘अपडेट’(WhatsApp Update) करना होगा.
वीडियो और वॉयस कॉल से जुड़ने के लिए आपको ‘लिंक’ भेजने की सुविधा दी जाएगी. व्हाट्सप्प की मूल कंपनी मेटा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) मार्क जुकरबर्ग ने सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, ”हम इस सप्ताह से व्हाट्सऐप पर ‘कॉल लिंक’ सुविधा शुरू कर रहे हैं ताकि आप एक क्लिक कर किसी कॉल से जुड़ सकें. हम 32 लोगों तक सुरक्षित ‘एन्क्रिप्टेड’ वीडियो कॉलिंग का भी परीक्षण कर रहे हैं.
Planning a call with long-distance friends? Need to chat live last minute?
Now you can create and send a call link to anyone on WhatsApp, even if they’re not in your contacts 🔗
Add the link to an invite or send in a chat, now planning and joining calls is easier than ever.
— WhatsApp (@WhatsApp) September 26, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2022 10:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

