टेक

अब 6G से भी तेज चलेगा सुपरफास्ट इंटरनेट! IIT दिल्ली के टेराहर्ट्ज डिवाइस ने किया कमाल

अभी 4G और 5G चल रहा है और वैज्ञानिक 6G पर भी काम कर रहे हैं. IIT दिल्ली की रिसर्च टीम ने जो नई डिवाइस बनाई है वो इससे भी कहीं ज्यादा तेज तरंगों का इस्तेमाल कर सकती है.

अब 6G से भी तेज चलेगा सुपरफास्ट इंटरनेट! IIT दिल्ली के टेराहर्ट्ज डिवाइस ने किया कमाल

भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान (IIT) दिल्ली के शोधकर्ताओं ने एक नई युगांतरकारी डिवाइस बनाई है जो मौजूदा 6G तकनीक से भी कहीं ज्यादा तेज गति से चलने वाले इंटरनेट के लिए रास्ता खोल सकती है. अभी 6G तकनीक पर भी पूरी तरह से काम नहीं हुआ है, मगर IIT दिल्ली के शोधकर्ताओं ने इससे भी तेज तरंगों को भेजने और प्राप्त करने वाली डिवाइस बना ली है.

आसान भाषा में समझें तो मोबाइल फोन और इंटरनेट रेडियो तरंगों का इस्तेमाल करके चलते हैं. रेडियो तरंगों की भी एक स्पीड होती है, जितनी तेज तरंगें उतनी तेज इंटरनेट स्पीड. अभी 4G और  5G चल रहा है और वैज्ञानिक 6G पर भी काम कर रहे हैं. IIT दिल्ली की रिसर्च टीम ने जो नई डिवाइस बनाई है वो इससे भी कहीं ज्यादा तेज तरंगों का इस्तेमाल कर सकती है. इसे टेराहर्ट्ज डिवाइस (टेराहर्ट्ज) रेडियो तरंग कहते हैं.

टेराहर्ट्ज रेडियो तरंगों की खासियत यह है कि इससे न सिर्फ बहुत तेज इंटरनेट स्पीड मिलेगी बल्कि इसका इस्तेमाल और भी कई क्षेत्रों में किया जा सकता है. अभी यह टेक्नोलॉजी शुरूआती दौर में है, मगर इस नए अविष्कार से भविष्य में इंटरनेट की रफ्तार और भी बढ़ने की उम्मीद है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2024 12:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).