Sanket Mahadev Sargar In CWG 2022: राष्ट्रमंडल खेल में भारत को मिला पहला सिल्वर मेडल, वेटलिफ्टिंग में संकेत महादेव मारी बाजी
भारत के संकेत महादेव सरगर ने 55 किलोग्राम वेट कैटेगरी में कुल 248 किलोग्राम के साथ भारत के लिए पहला रजत पदक जीता है.
Sanket Mahadev Sargar in CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) में भारत के संकेत महादेव सरगर (Sanket Mahadev Sargar) ने 55 किलोग्राम वेट कैटेगरी में कुल 248 किलोग्राम के साथ भारत के लिए पहला रजत पदक (Silver Medal) जीता. महाराष्ट्र के सांगली की रहने वाले संकेत ने इस बार ना सिर्फ कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में जगह बनाई, बल्कि शानदार प्रदर्शन करते हुए लोगों को अपना मुरीद कर लिया है.
संकेत महादेव सरगर ने पहले राउंड यानी स्नैच में बेस्ट 113 किग्रा भार उठाया. इसके बाद दूसरे राउंड यानी क्लीन एंड जर्क में 135 किग्रा भार उठाकर मेडल अपने नाम किया. राष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मान जीतने वाले संकेत महादेव सरगर भारत के स्टार वेटलिफ्टर हैं. वह 55 किलोग्राम इवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं. उन्होंने पिछले साल ताशकंद में हुई चैम्पियनशिप 55 किग्रा स्नैच इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था. तब उन्होंने गोल्ड के लिए 113 किग्रा भार उठाया था. इस लिफ्ट के साथ सरगर ने स्नैच का नया नेशनल रिकॉर्ड भी बनाया था.
#CommonwealthGames | भारत के संकेत महादेव सरगर ने 55 किलोग्राम वेट कैटेगरी में कुल 248 किलोग्राम के साथ भारत के लिए पहला रजत पदक जीता। pic.twitter.com/6KvibnNFWn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 30, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2022 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

