Asian Athletics Championships 2025: एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत को मिला गोल्ड, बनाया अनोखा रिकॉर्ड
मंगलवार को बैंकॉक में आयोजित एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की हैं. भारत ने इस साल एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 58 सदस्यीय दल भेजा है, जिसका लक्ष्य पिछले संस्करण में जीते गए 27 पदकों को और बढ़ाना है. इस बीच भारत ने एक और गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा जमा लिया हैं.
Asian Athletics Championships 2025: मंगलवार को बैंकॉक में आयोजित एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की हैं. भारत ने इस साल एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 58 सदस्यीय दल भेजा है, जिसका लक्ष्य पिछले संस्करण में जीते गए 27 पदकों को और बढ़ाना है. इस बीच भारत ने एक और गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा जमा लिया हैं. भारत की मिक्स चार गुणा 400 मीटर रिले टीम ने बुधवार को एशियाई रिले चैंपियनशिप में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता हैं. इस बीच बुधवार को भारत की बेटियों ने मेडल अपने नाम किया हैं. दो खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाते हुए देश को सिल्वर मेडल दिलाया. रूपल चौधरी ने 400 मीटर जबकि पूजा 1500 मीटर में देश के लिए सिल्वर मेडल जीता हैं. पूजा ने महिलाओं की 1500 मीटर स्पर्धा में चार मिनट 10.83 सेकेंड के समय के साथ भारत को दूसरा सिल्वर मेडल दिलाया. वहीं, रूपल ने महिलाओं के 400 मीटर फाइनल में 52.68 सेकेंड का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया. इसके अलावा यूनुस शाह ने पुरुष 1500 मीटर में कांस्य पदक जीतकर भारत के कुल पदक की संख्या को पांच तक पहुंचाया. वहीं, डेकाथलॉन में तेजस्विन शंकर को रजत पदक मिला और ट्रिपल जंप में प्रवीण चित्रवेल को भी रजत पदक से संतोष करना पड़ा.
India's 4x400m mixed relay team wins gold medal at Asian Athletics Championships innGumi, Korea. pic.twitter.com/8PzYBd7LPw
— Press Trust of India (@PTI_News) May 28, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2025 04:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

