खेल

Asian Athletics Championships 2025: एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत बेटियों ने बिखेरा जलवा, रूपल चौधरी और पूजा ने सिल्वर मेडल पर किया कब्जा

मंगलवार को बैंकॉक में आयोजित एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की हैं. भारत ने इस साल एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 58 सदस्यीय दल भेजा है, जिसका लक्ष्य पिछले संस्करण में जीते गए 27 पदकों को और बढ़ाना है.

Asian Athletics Championships 2025: एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत बेटियों ने बिखेरा जलवा, रूपल चौधरी और पूजा ने सिल्वर मेडल पर किया कब्जा
एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 (Photo Credits: Youtube)

Asian Athletics Championships 2025: मंगलवार को बैंकॉक में आयोजित एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की हैं. भारत ने इस साल एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 58 सदस्यीय दल भेजा है, जिसका लक्ष्य पिछले संस्करण में जीते गए 27 पदकों को और बढ़ाना है. इस बीच बुधवार को भारत की बेटियों ने मेडल अपने नाम किया हैं. दो खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाते हुए देश को सिल्वर मेडल दिलाया. रूपल चौधरी ने 400 मीटर जबकि पूजा 1500 मीटर में देश के लिए सिल्वर मेडल जीता हैं. पूजा ने महिलाओं की 1500 मीटर स्पर्धा में चार मिनट 10.83 सेकेंड के समय के साथ भारत को दूसरा सिल्वर मेडल दिलाया. वहीं, रूपल ने महिलाओं के 400 मीटर फाइनल में 52.68 सेकेंड का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया.

भारत की बेटियों ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लहराया परचम:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2025 07:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).