Sachin Tendulkar on World Cup 2011: ऐतिहासिक विश्व कप जीत की 12वीं वर्षगांठ पर सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करके कही बड़ी बात, देखें Tweet
उस दिन वानखेड़े में सचिन तेंदुलकर की प्रत्याशा में 40,000 से अधिक की भीड़ गर्जना कर रही थी. क्योंकि सचिन लंबे समय से विश्व कप जीतने का सपना देख रहे थे और यह उनका छठा प्रयास था जिसे उन्होंने आखिरकार साकार कर ही लिया.
आज ही के दिन 2 अप्रैल 2011 को भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए फाइनल में श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर दूसरी बार ODI विश्व कप जीता था. 12 साल बाद, विजेता 'मेन इन ब्लू' टीम के सदस्य और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर उस टूर्नामेंट के बारे में याद करते हैं. सचिन ने विश्व कप जीत की 12वीं वर्षगांठ पर अपने देशवासियों और साथियों को बधाई दी. गौरतलब है कि सचिन ने 2011 विश्व कप में भारत के लिए 9 पारियों में सर्वाधिक 482 रन बनाए थे. जिनमें दो शतक और कई अर्धशतक शामिल थे. उस दिन वानखेड़े में सचिन तेंदुलकर की प्रत्याशा में 40,000 से अधिक की भीड़ गर्जना कर रही थी. क्योंकि सचिन लंबे समय से विश्व कप जीतने का सपना देख रहे थे और यह उनका छठा प्रयास था जिसे उन्होंने आखिरकार साकार कर ही लिया.
ट्वीट देखें:
12 years ago India 🇮🇳 lifted the World Cup...the greatest moment of my life!
Where were you when this happened and how did you celebrate? ☺️ pic.twitter.com/AeZjMcpo9P
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) April 2, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2023 03:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

