खेल

Rajya Sabha MP PT Usha: राज्यसभा सांसद बनने के बाद एथलीट पीटी उषा ने PM नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

पूर्व ओलंपिक ट्रैक एंड फील्ड एथलीट पीटी उषा ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की.

Rajya Sabha MP PT Usha: राज्यसभा सांसद बनने के बाद एथलीट पीटी उषा ने PM नरेंद्र मोदी से की मुलाकात
अमोजॉन प्राइम वीडियो इंडिया (Photo Credits: Twitter)

Rajya Sabha MP PT Usha: राज्यसभा की नई मनोनीत सांसद और पूर्व ओलंपिक ट्रैक एंड फील्ड एथलीट पीटी उषा ने बुधवार (20 जुलाई) को उच्च सदन में शपथ ली. उन्हें राज्यसभा अध्यक्ष वेंकैया नायडू ने शपथ दिलवाई. पीटी उषा ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की.

1984 ओलंपिक खेलों में पीटी उषा ने  चौथा स्थान हासिल किया था. पीटी उषा को 1983 में अर्जुन अवॉर्ड और 1985 में देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया था. अब उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है.

राज्यसभा के 245 में से 12 सदस्यों को राष्ट्रपति द्वारा निर्वाचित किया जाता है. कला, साहित्य, ज्ञान, खेल और सामाजिक सेवाओं में विशिष्ट योगदान देने वाले शख्स को सांसद के रूप में चुना जाता है. राज्यसभा के मनोनित होने वाले पहले खिलाड़ी क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर थे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2022 03:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).